Connect with us

झाबुआ

जनजाति गौरव दिवसमुख्यमंत्री मदद योजना स्वीट गोस्वामी 9826337631

Published

on

झाबुआ, 11 नवंबर 2021। झाबुआ जिला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होकर यहां पर जन्म एवं मृत्यु आदि संस्कारों पर कार्यक्रमों की परम्परा अनिवार्य रही है। जन्म उत्सव, मृत्यु भोज कार्यक्रमों में अनाज एवं बर्तन सामग्री किराया में लगभग 10 हजार से 12 हजार रूपए का व्यय होना एक आम बात है। इस समस्या को शासन द्वारा मुख्यमंत्री मदद योजना के अंतर्गत बर्तन आदि की व्यवस्था हेतु ग्राम पंचायत के माध्यम से निःशुल्क आवश्यक बर्तन उपलब्ध करवाना निश्चित किया गया है। प्रत्येक ग्राम में बर्तन सामग्री क्रय हेतु 25 हजार रूपए की राशि ग्राम पंचायतों को प्रदान की गई है। समिति द्वारा निर्धारित क्रय नियमों के अनुसार बर्तन क्रय किए गए है। इन सामग्री को ग्राम पंचायत द्वारा अपने स्टाक रजिस्टर में संधारित किया गया है। यह सामग्री पूर्ण रूप से ग्राम पंचायत की स्थाई सम्पत्ति रहेगी एवं जिस परिवार को भी इन आयोजन में बर्तन की आवश्यकता होगी उन्हे ग्राम पंचायत निःशुल्क उपलब्ध करवाएगा।
संदेशः- सावधानी ही सुरक्षा है- दो गज दूरी-मास्क है जरूरी अपने नंबर पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।
क्रमांक/38/2063/भारत

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!