Connect with us

झाबुआ

08 वर्षो से फरार लूट का आरोपी पुलिस गिरफ्त में”

Published

on


दिनांक 08.01.2022
“08 वर्षो से फरार लूट का आरोपी पुलिस गिरफ्त में” वर्ष 2013 में आरोपी दितिया पिता रणा उर्फ रणसिंह डामोर उम्र 48 वर्ष निवासी गोला छोटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना कोतवाली एवं रानापुर क्षेत्र में 02 लूट की वारदात को अंजाम दिया था। तब से ही आरोपी दितिया फरार चल रहा था, जिसे पकड़ना बहुत जरूरी था। इस हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री आशुतोष गुप्ता द्वारा लगातार चौकी प्रभारी कंजावानी को निर्देशित किया जा रहा था। उक्त निर्देशो के पालन में आरोपी दितिया को पकड़ने हेतु चौकी प्रभारी ने अपने विश्वसनीय मूखबीरो को लगा रखा था। दिनांक 08.01.2022 को मूखबीर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी दितिया सजवानी से छोटी गोला तरफ जाने वाला है। उक्त सूचना पर चौकी कंजावानी की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए एक प्रायवेट कार लेकर, कार मैकेनिक के रूप में अपना भेष बदलकर सजवानी- छोटी गोला रोड़ पर जाकर खड़े हो गये। करीब 02 घंटे से अधिक समय तक पुलिस टीम खड़ी रही। तभी आरोपी दितिया के पास आने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए बड़ी ही सूझबूझ से आरोपी दितिया को पुलिस गिरफ्त में लिया गया। आरोपी दितिया के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा 02 स्थाई वारंट भी जारी किये थे।

उद्दघोषित ईनाम:-
कुल उद्दघोषित ईनाम :- 10,000/-रू.

सराहनीय कार्य में योगदान :-
लूट के आरोपी दितिया को पकड़ने में थाना प्रभारी रानापुर निरी. कैलाश चौहान, चौकी प्रभारी कंजावानी उनि पीएस डामोर, प्रआर. 325 थानसिंह, आर. 265 दिनेश का सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य पर पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ56 mins ago

सेवा भारती द्वारा संचालित जनजातीय सशक्तिकरण केंद्रबड़ा घोसालिया में पत्तल दोने बनाने हेतु प्रशिक्षण दिया गया

झाबुआ4 hours ago

पेंशनर्स के प्रति हमारे दायित्वों के प्रति समर्पित रहे -शांति वसुनिया
जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

झाबुआ19 hours ago

नागरिक सहकारी बैंक झाबुआ का वार्षिक व्यापक सम्मेलन संपन्न****

झाबुआ19 hours ago

डॉ.अंजना मुवेल “नारी अस्मिता श्रेष्ठ साहित्य सम्मान” से सम्मानित* 

झाबुआ19 hours ago

जिला जन सम्पर्क केे आईने से***** 2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित****पशु घर गिरने से मृत दो गायों के प्रकरण में 77000 से अधिक आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत****खुशियों की दास्ता साइबर तहसील परियोजना से घर बैठे अरबाज का नामांतरण आसानी से हो गया

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!