Connect with us

झाबुआ

बलात्कार के आरोपी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

Published

on

अपर सत्र न्यायालय श्री ए.ए.खान. जिला झाबुआ द्वारा नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने पर और बलात्कार करने के आरोप में , केस मे 30 नवंबर काे निर्णय देते आरोपी को विभिन्न धाराओं में 10 वर्ष सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई |
जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र पाल अलावा ने बताया कि कि फरियादी ग्राम सेमली जिला मंदसौर मे रहता है फरियादी ने बताया की उसकी लड़की उम्र 17 वर्ष 8 महिने की है, फरियादी की पत्नि मधुबाई व लड़की (पीडिता) को लेकर दिनांक 26 मार्च 2017 को घर आये थे फिर दिनांक 29 मार्च 2017 को फरियादी व उसकी पत्नि , लड़की (पीडिता )को फरियादी की मां पांगलीबाई के पास ग्राम सुरडिया थाना राणापुर छोड़कर वापस मंदसौर चले गये थे दिनांक 29 मार्च 2017 को पागलीबाई ने मुझे मोबाईल पर बताया की ग्राम लम्बेला का एक लड़का आया और पीडीता को बहला फुसला कर लेकर चला गया। फिर हमने पता किया तो ग्राम लम्बेला का जवा पिता मथुरा परमार मेरी नाबालिक लड़की को लेकर गया है फिर मे अपने भाई मांगीलाल को लेकर थाना रानापुर मे रिपोर्ट दर्ज करवाई है। तत्पश्चात् आरोपी एवं अभियोक्त्री का चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया। समस्त विवेचना उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय मे पेश किया गया। विचारण के दौरान के आये साक्ष्य के आधार पर माननीय अपर सत्र न्यायधीश श्री ए.ए. खान सा. ने आरोपी को निम्नलिखित सजा एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया-
सजाः- आरोपी जवा पिता मथुरा निवासी लम्बेला थाना रानापुर को निम्नलिखित धारा अंतर्गत सजा एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गयाः-
क्रं.
धारा
सजा
अर्थदण्ड

1
धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट
10 वर्ष सश्रम कारावास
1000/- रू

2
धारा 366 भादवि
10 वर्ष सश्रम कारवास
1000/- रू

3
धारा 376 (2)एन भादवि
10 वर्ष सश्रम कारवास
1000/- रू

4
363 भादवि
03 वर्ष सश्रम कारवास
1000/- रू

अभियोजन की ओर से पैरवी श्री एस.एस. खिचीं जिला लोक अभियोजन अधिकारी की |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!