Connect with us

झाबुआ

मध्यप्रदेश मे झाबुआ जिला मतदान प्रतिशत बढाने मे प्रथम स्थान पर

Published

on

जिला निर्वाचन अधिकारी झाबुआ आशीष सक्सेना के विशेष प्रयासों से और सफल कि्यावन से झाबुआ जिला संपूर्ण मध्यप्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु प्रथम स्थान पर रहा है जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सक्सेना द्वारा स्वयं गांव-गांव फलिये फलिये जाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया गया व मतदान के महत्व को बताया | इसके अलावा जिले की संपूर्ण टीम को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया |साथ ही जिले से बाहर काम पर गए मतदाताओ को भी मतदान करने के लिए मतदान दिवस पर व्यवस्था कर जिले में पुन: बुलाकर मतदान करवाया | जिला निर्वाचन अधिकारी की इस कार्य प्रणाली से मतदाता जागरूक भी हुए और बाहर से भी आकर मतदाताओं ने मतदान किया , जिसका नतीजा यह रहा जिला संपूर्ण मध्यप्रदेश में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में प्रथम पायदान पर रहा | इस बार विधानसभा निर्वाचन 2018 में मतदान प्रतिशत 7.38% बढ़ा|
विधानसभा निर्वाचन 2018 हेतु झाबुआ जिला संपूर्ण मध्यप्रदेश मे मतदान प्रतिशत बढाने हेतु प्रथम स्थान पर रहा है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश श्री विकास नरवाल ने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सक्सेना एवं झाबुआ की सोशल मीडिया एवं स्वीप गतिविधि के लिये नियुक्त टीम को बधाई देते हुए कहा है कि यह टीम के नेतृत्व और मजबूत योजना बनाकर काम करने के कारण ही हासिल किया गया है। जिले मे स्वीप द्वारा वास्तव मे लगन से काम किया गया है। उन्होने कहा है कि मेरे द्वारा निजी तौर पर स्वीप के कार्यान्वयन मे झाबुआ जिले को सर्वश्रेष्ठ जिले के रूप मे घोषित करने के लिये सीईओ श्री कांताराव साहब को कहा गया है। जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु नामांकन भेजने के लिये कहा गया है। जिले मे विधानसभा निर्वाचन 2003 मे 58 प्रतिषत, विधानसभा निर्वाचन 2008 मे 64 प्रतिषत एवं विधानसभा निर्वाचन 2013 मे 69.04 प्रतिषत मतदाताओ ने मतदाताओ ने मतदान किया था। इस बार विधानसभा निर्वाचन 2018 मे मतदान प्रतिशत 7.38 बढा है एवं आधार प्रतिशत 10.69 तक बढा है। इस बार 76.42 प्रतिशत मतदाताओ ने अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र के महापर्व मे अपनी भागीदारी निभाई।
विधानसभा निर्वाचन मे निष्पक्ष, निर्बाध व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर एवं इस उपलब्धि पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष सक्सेना तथा सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे ने निर्वाचन कार्य में जुडी समस्त टीम के प्रति आभार ज्ञापित किया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!