Connect with us

झाबुआ

भाजपा नगर मंडल झाबुआ का समर्पण निधि संग्रहण अभियान प्रारंभ

Published

on

झाबुआ – निधि समर्पित कर मनोज अरोडा ने किया अभियान का श्रीगणेश
झाबुआ । भारतीय जनता पार्टी झाबुआ मंडल के अध्यक्ष अंकुर पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे के जन्म शताब्दी वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मनाया जा रहा है। इस पर्व के दौरान पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण निधि संग्रह के रूप में शुरू किया जाएगा। संगठन को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए शुरू किए जा रहे इस अभियान के सुचारू रूप से संचालित हो इसके लिये पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पूण्यतिथि के पूर्व ही भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्य मनोज अरोडा द्वारा गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी को समर्पण निधि के रूप में 2000 रूपये की राशि प्रदान करके समर्पण निधि अभियान का श्रीगणेश किया गया ।
नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक ने बताया कि आज देश भाजपा के पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष मना रहा है। हम इस अभियान में भरपूर समर्पण कर अभियान को सफल बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि झाबुआ नगर मंडल हमेशा संगठन के कार्यक्रम में अग्रणी रहा है और इस बार भी ऐसी आशा है कि समर्पण निधि संग्रह में पहले निधि संग्रह कर लक्ष्य प्राप्त कर लेगा । समर्पण निधि संग्रहण के समय नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर पाठक के साथ ही भाजपा के नगर महामंत्री,जुवानसिंह गुण्डिया, मंत्री राजू थापा एव ंकिशोर भाबर विशेष रूप से उपस्थित रहे । श्री पाठक ने बताया कि समर्पण निधि को लेकर पूरी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं में उल्लेखनीय उत्साह दिखाई दे रहा है । 11 जनवरी को आयोजित समर्पण निधि कार्यक्रम में नगर मंडल अपने लक्ष्य से अधिक राशि का एकत्रिकरण करने में सफल होगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!