Connect with us

झाबुआ

अज्ञान के अंधकार को दूर करने के लिए ज्ञान के दीपक प्रज्जवलित करना होता है- श्रीमती नलिनी बैरागी

Published

on


श्री सत्यसाई समिति की महिलाओं ने आयोजित किया दीप यज्ञ अनुष्ठान

झाबुआ । दीपयज्ञ एक कम खर्चीला भावपूर्ण स्वचालित सुगम आहुति सिस्टम है। जिसमें यज्ञ का पूर्ण लाभ मिलता है। गायत्री मंत्रों के साथ भावपूर्ण इदं न मम की भावना के साथ आहुती दी जाती है । आज संसार में हर तरफ स्वार्थ का यह मेरा है का भाव है। गायत्री परिवार  परमार्थ का सूत्र दे रहा है इदं न मम अर्थात् यह मेरा नही ईश्वर तुम्हारा है,। दीपयज्ञ प्रदूषण को भी कम करता है और नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करता है, गाय का घी रोगाणुओं को भगाता है और वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है । तीन प्रमुख नाड़ियां है , चंद्र नाड़ी, सूर्य नाड़ी तथा सुषुम्ना नाड़ी। शरीर में चंद्र नाड़ी से ऊर्जा प्राप्त होने पर मनुष्य तन एवं मन की शांति को महसूस करता है। घी से जलाया हुआ दीपक शरीर की तीनों प्रमुख नाड़ियों को जागृत करता है। अज्ञान के अंधकार को दूर करने के लिए ज्ञान के दीपक प्रज्जवलित करना होता है। दीपक ज्ञान का प्रतीक है। जब हम अपने अंतर्मन में ज्ञान के दीप प्रज्जवलित करते हैं तो हमारा घर, मन और आंगन आलोकित होता है । उक्त बात श्री सत्यसाई सेवा समिति की महिला विंग द्वारा गुरूवार को सायंकाल 7-30 बजे से आयोजित दीप यज्ञ में गायत्री शक्ति पीठ की श्रीमती नलिनी बहिन बेैरागी ने व्यक्त किये । उन्होने युग निर्माण योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी ।
श्री सत्यसाई सेवा समिति द्वारा चन्द्रशेखर आजाद मार्ग स्थित श्रीमती कृष्णा चैहान के निवास पर आयोजित दीप यज्ञ में श्रीमती नलिनी बेैरागी ने शास्त्रोक्त मंत्रों के माध्यम से दीप यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न करवाया । इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ की श्रीमती हरिप्रिया निगम, मनोरमा डावर, निर्मला गोयल, जमुना सांकला,श्रीमती ज्योति सोनी, कृष्णा चैहान, शिवकुमारी सोनी, चंचला सोनी,किरणसोनी,भावना त्रिवेदी, संतोष चैहान, स्वाति राठौर,मधु माहेश्वरी आदि ने दीप यज्ञ के माध्यम से आहूतिया प्रदान की । इस अवसर पर महिलाओं द्वारा नाम संकीर्तन का भी आयोजन किया तथा भजनों के माध्यम से अपनी श्रद्धा व्यक्त की । अन्त में महामंगल आरती के बाद भजन प्रसादी का वितरण किया गया ।
——————————————————–

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!