Connect with us

झाबुआ

रक्त दान महादान के इस शब्द को एक अभियान बनाना चाहिए ⛑️

Published

on

झाबुआ से नयन टवली कि खबर ✍️

सिर्फ रक्त दान दिवस के दिन कार्यक्रम करने से जागरूकता नही आने वाली साहब एक बड़े अभियान की ओर हमे बढ़ना होगा ।

रक्त दान महादान क्यो कहा गया क्योकि यह रक्त किसी मरते हुए व्यक्ति को एक नया जीवन दे सकती है ।

पर आज यह झाबुआ , अलीराजपुर जैसे आदिवासी छेत्रो के लिए एक चुनोती भरा कार्य बन कर हमारे सामने खड़ा है , इसका सबसे बड़ा कारण भ्रांति ओर गलतफहमी है जो हमारे ग्रामीण अंचल में फैली है , कई बार हमने यह देखा सुना कि ग्रामीण क्षेत्र का कोई व्यक्ति यदि बीमारी के या रक्त की कमी है कारण जिला अस्पताल आता है , तो वह सबसे पहले किसी नगर के व्यक्ति को ढूढ़ता है ताकि उसे रक्त मिल सके , यदि वह व्यक्ति खुदा न खस्ता अगर टाइम पर नही पहुँचता या किसी काम मे उलझ जाए तो वह पैसे के दम पर रक्त की खोज में जुट जाता है , अगर मरीज सीरियस भी हो तो भी अपना रक्त देने में कतराता है भले वो उसका पुत्र हो भाई हो माता हो पिता हो या खुद की जीवन संगिनी ओर कई बार तो मैने खुद ही ग्रामीण क्षेत्र के व्यक्तियों से बात की जब में स्वयं जिला अस्पताल रक्त देने गया तो उनका कहना है कि

हमू तोप मा काम करीई , हमू कमजोर से , हमू हल हाकीई घेर नो काम करीई हमू मरीई जाई तेर

मतलब अगर हम हमारा रक्त देगे तो मर जायेंगे तो मैने कहा कि में भी तो तुम्हारे यहाँ के व्यक्ति जो बीमार है उसे मेरा रक्त दे रहा हु तो उनके पास कोई जवाब नही होता और ऊपर से कहते है कि रुपिया आल दी जेतरा जोवे एतरा पर हमू लोई नी आलहू

इसका सीखा अर्थ रह है कि आज 21 वी सदी में हम नए भारत की बात करते है पर सरकार और प्रशासन द्धारा आज तक न कोई शिवर न कोई बड़ा जागरूकता अभियान कार्यक्रम नही चलाया गया जिससे हम हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के भाइयो बहनों की मानसिकता को बदल सके और उन्हें रक्त दान महादान की ओर जागरूक कर सके ।

बहुत से व्यक्ति का समूह झाबुआ , थांदला , पेटलावद में यह नेक कार्य कर रहे है , उन सभी की मदद लेकर जनप्रतिनिधियों ओर सामाजिक संगठनों और कई ऐसे संगठनों को साथ लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को जागरुकता अभियान लंबे समय के लिए चलना चाहिए ताकि हर एक व्यक्ति जागरूक हो और ज्यादा से ज्यादा रक्त दान करे , बयान – मांगीलाल भूरिया युवा तरुणाई

इस खबर में माध्यम से हम प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को इस गंभीर समस्या की ओर उनका ध्यान आकर्षित करना चाहते है ताकि झाबुआ ओर अन्य जिलों में कोई व्यक्ति भी खून की कमी से अपनी जान न गवाएं ।

जय हिंद जय भारत 
रक्त दान महादान 

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!