Connect with us

झाबुआ

रोटरी क्लब ‘मेन’ झाबुआ ने नेशनल लोक अदालत में निःशुल्क 700 से अधिक भोजन के पैकेट किए वितरित

Published

on

सैकड़ों की संख्या में बाहर से आए पक्षकारों, अधिवक्ताओं, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने लिया लाभ
अपर जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने की कार्य की सराहना
झाबुआ। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला न्यायाधीश माननीय मो. अब्दुल अबरार के मार्गदर्शन में प्रत्येक दो माह में एक बार शनिवार को होने वाली नेशनल लोक अदालत का 12 मार्च, शनिवार को जिला न्यायालय झाबुआ में आयोजन हुआ। जिसमें जिला न्यायालय परिसर में हर बार की तरह इस बार भी रोटरी क्लब ‘मेन’ झाबुआ द्वारा स्टॉल लगाकर निःशुल्क भोजन के पैकेट वितरित किए गए।
जानकारी देते हुए रोटरी क्लब ‘मेन’ के मीडिया प्रभारी दौलत गोलानी ने बताया कि स्टॉल पर रोटरी मंडल 3040 के रिजनल चेयरमेन एवं वरिष्ठ रोटेरियन उमंग सक्सेना, क्लब अध्यक्ष मनोज अरोरा, सचिव कार्तिक नीमा, रोटरेक्ट क्लब सचिव दौलत गोलानी आदि ने सेवाएं प्रदान करते हुए शहर सहित दूरस्थ क्षेत्रों से आए पक्षकारों, जिसमें विशेषकर ग्रामीण महिला-पुरूष, युवा एवं बच्चों के साथ अधिवक्ताओं, लोक अदालत में स्टॉल लगाने वाले विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को 700 से अधिक भोजन के पैकेट में पुरी-सब्जी प्रदान की गई। जिसे तैयार करने में विशेष सहयोग रोटरेक्ट क्लब सभापति एवं सामाजिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने प्रदान किया। वितरण कार्य करीब 2-3 घंटे तक चला।
कार्य की सराहना की
दोपहर में स्टॉल पर अपर जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री लीलाधर सोलंकी एवं अन्य न्यायाधीशगणों के साथ नगरपालिका सीएमओ एलएस डोडिया एवं वि़द्युत मंडल तथा बैंकों के अधिकारियों ने भी पहुंचकर रोटरी क्लब ‘मेन’ के उक्त कार्य को सराहा। उक्त कार्य में युवा अभिभाषक अजय सोनी, नरेश डोशी, सौरभ सोनी, मनीष कानूनगो, मो शाहिद खान, वरिष्ठ राजेन्द्र्रप्रसाद अग्निहोत्री, गोपी बुंदेला आदि ने भी सहयोग प्रदान किया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ22 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!