Connect with us

झाबुआ

फाग के गीतों के बीच ठाकुर को अर्पित की जा रही अबीर गुलाल

Published

on


श्री गोधर्वननाथ जी ने मंदिर में होली रे होली रे होली रंग रसीया के साथ खेली फुल फाग
झाबुआ । मथुरा-वृंदावन की तर्ज पर झाबुआ के श्री गोवर्धननाथजी की हवेली में वसंत पंचमी से होलिका दहन तक फाग उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान मंदिर में प्रतिदिन विशेष मनोरथ हो रहे हैं। पुष्टिमार्गीय परम्परानुसार सूखे रंग-गुलाल उडाया जारहा है, वहीं फूल-फाग मनोरथ भी शनिवार को इस मंदिर में ं राजभोग, संध्या व शयन दर्शन तीनों में ही फाग उत्सव के दर्शन के साथ ही वसंत और फागुन के कीर्तन गाए जारहे है । 41 दिवसीय फाग उत्सव के तहत बड़े मनोरथ प्रतिदिन हो रहे है।
होली का डांडा रोपने के बाद झाबुआ के हृदयस्थल स्थित श्री गोवर्धननाथ जी के मंदिर में फाग के गीत और ढपली की थाप सुनाई देने लगी है। ठाकुर जी को भजन सुनाए जा रहे हैं तो वहीं गुलाल भी अर्पित किया जा रहा है। शनिवार को श्री गोवर्धननाथजी के राजभोग दर्शन के साथ ही यहां उल्लासपूर्वक फुल फाग का मनोरथ आयोजित हुआ । बडी संख्या में जमुना मंडल की महिलाओं ने भजन कीर्तन किये । भगवान के पट खुलने के साथ ही मंदिर के पुजारी दिलीप आचार्य द्वारा बांस की बनी टोरियों में पांच प्रकार के फुलों से श्रद्धाके साथ भगवान के श्रीविग्रह के साथ फुल से होली खेलने के साथ ही उपस्थित श्रद्धालुओं से खचाखच भरे मंदिर में सभी के साथ पुष्प की वर्षा करके पुष्प फाग की होली खेली गई । पण्डित रमेशचन्द्र त्रिवेदी ने संगीत के साथ ’’श्रीगोवर्धन राय लाला…’’कीर्तन के साथ ’’होली रे होली रे होली रंग रसीयाण्ण्ण् गान के माध्यम से भक्तिमय माहौल को निर्मित कर दिया । संगीत की स्वर लहरियों के साथ भगवान के नामस्मरण कीर्तन में रमेश त्रिवेदी के अलावा, कान्हा अरोडा, रूद्रांश राजपुरोहित, प्रतिक पालीवाल ने भी सराहनीय सहयोग देकर माहौलको भक्तिमय कर दिया । फुल फाग के मनोरथ की लाभार्थी श्रीमती किरण मनोहरलाल नीमा रही । ज्ञातव्य है कि पुष्टिमार्गीय परंपरानुसार बसंत पंचमी से होली के दुसरे दिन तक 41 दिनों का फागोत्सव श्री गोवर्धननाथजी की हवेली में आयोहिजत होता है । प्रतिदिन सभी दर्शनों में बडी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहते है । पण्डित दिलीप आचार्य के अनुसार आगामी 18 मार्च तक मंदिर में होली फागोत्सव मनोरथ का आयोजन होगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ20 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ3 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ3 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ4 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!