Connect with us

झाबुआ

खुशी एवं उल्लास के साथ दो साल बाद जमकर खेली गई होली

Published

on


सुबह से शाम तक रंगों की उडती रही फुहारे…… महिलाओं और बच्चों ने भी एक दूसरे को रंग लगाकर दी बधाइयां….
झाबुआ । शहर में 18 मार्च शुक्रवार को धुलेंडी पर्व दो वर्ष के कोरानाकाल के बाद अत्यन्त ही उल्लास के वातावरण के साथ मनाया गया । शहर के हर गली मोहल्लो, बाजारों में रंग बिरंगे रंगो की बोैछार ने हर किसी के मन को प्रफुल्लित कर दिया । सुबह से लेकर शाम तक हुरियारों की टोलियों ने हुडदंग मचाने के साथ ही एक दूसरे को रंग लगाने की लिये बाजारों एवं गली मोहल्लों में घुम घुम कर धुलेंडी पर्व की खुशियों को फैलाने का काम किया । धुलेंडी के दिन राजवाडा चौक, मनोकामना चौराहा, बाबेल चोराहा, थांदला गेट चोराहा, गोपाल कालोनी, राजगढ नाका, बस स्टेंड, चन्द्रशेखर आजाद मेन रोड, सहित सभी दूर बच्चों से लेकर युवा वर्ग ने जमकर होली खेली । बच्चे अलसुबह से ही अपने दोस्तों के साथ रंग गुलाल खेलकर होली मनाते हुए नजर आए । सूखे एवं हर्बल रंगों से पूरा माहौल फाल्गुनी बन गया था । अल सुबह से ही होली की रंगत दिखाई देने लगी । नगर के सभी समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यों के साथ ही सामाजिक महासंघ की पहल पर नगर की गांधी बस्ती में जाकर वहां के रहवासियों को सूखा रंग लगा कर होली का आनंद लिया ।नगर कीकालोनियों के साथ ही नगर में भी महिलाओं ने जम कर इस बार होली का आनंद लिया । परस्पर एक दूसरे को रंग लगा कर होली खेली और मिठाई खिलाकर बधाई दी । श्री गोवर्धननाथजी की हवेली में दिन भर समय समय पर भगवान द्वारा होली खेली गई । जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुजनो के साथ ही जमुना मंडल की महिलाओं ने बढ चढ कर भाग लिया । गुड मार्निग क्लब में भी प्रातः 7 बजे बडी संख्या में उपस्थित युवाओं की टोली ने जमकर होली खेली । वही युवा वर्ग भी दुपहिया वाहनों पर कुर्राटी भरते हुए रंग खेलते हुए देखे गये । शुक्रवार का पूरा दिन रंगों से ही सरोबार रहा । नगर में शांति एवं व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुलिस प्रशासन ने भी काबिले तारीफ इंतजाम किये ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!