Connect with us

झाबुआ

शहर में बिगड़ती यातायात व्यवस्था

Published

on

शहर में दिन-ब-दिन यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद होने के बजाय बिगड़ती जा रही है किसी भी तरह की कार्रवाई के अभाव में चार पहिया वाहन चालकों द्वारा वाहनों को कहीं पर भी पार्क कर छोड़ दिया जाता है जिसके कारण रहवासी क्षेत्रों के साथ साथ बाजारों में खड़े वाहनों से कई बार जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है और इस जाम के कारण कई बार विवाद भी होते हैं समस्याओं का स्थाई हल नहीं होने के कारण आमजन परेशान हैं …….आज ऐसा ही एक नजारा बस स्टैंड से लेकर नगर पालिका परिषद कार्यालय वाले रोड पर देखा, जहां बस स्टैंड से नगर पालिका कार्यालय की ओर भंगार व्यापारी ने जिसने फुटपाथ पर कब्जा कर रखा है उसके साथ एक चार पहिया वाहन को रोड पर खड़ा कर कर दिया है दूसरी ओर हॉकर्स जोन मे सब्जी लगाने की बजाय कुछ सब्जी व्यापारी रोड पर ही सब्जी की दुकान लगाकर बैठे हैं इसके अलावा इस रोड पर एक अन्य आयशर वाहन रोड पर खड़ा है इसके अलावा इस क्षेत्र में एक अस्थाई जीप स्टैंड भी बन गया है धीरे धीरे छोटा सा क्षेत्र पार्किंग जोन के रूप में तब्दील होता नजर आ रहा है सबसे बड़ी दिक्कत जब होती है जब इस क्षेत्र के निजी संस्था की स्कूल की छुट्टी होती है तब बाजार में रहने वाले विद्यार्थी पैदल इस रोड से गुजरते हैं तो कई बार जाम व वाहन के तितर-बितर होने से बच्चों के साथ दुर्घटना का भय भी बना हुआ है लेकिन यातायात विभाग के साथ साथ प्रशासन भी आंखें मूंद कर बैठा है क्या इस छोटे से क्षेत्र को इन गाड़ियों से मुक्त किया जा सकेगा या यूं ही दिनभर जाम लगते रहेंगे और विवाद होते रहेंगे |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 hour ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!