Connect with us

झाबुआ

कॉलेज रोड पर विद्युत तार लटकने से हादसे की आशंका …….विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी लापरवाह…….

Published

on

झाबुआ -. जिले में विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही या मनमानी का दौर लगातार जारी है विगत दिनों ही रंग पंचमी के दिन विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हुआ था । वही अब कालेज रोड स्थित महर्षि महाविद्यालय के सामने रोड पर लटक रहे विघुत तार, किसी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं जिससे हादसे की प्रबल संभावना बनी हुई है

जानकारी अनुसार बिलीडोज कॉलेज रोड स्थित त्रिपुरा नर्सिंग कॉलेज के सामने नया सीसी रोड बनने के बाद, उस रोड पर झूलते विद्युत तार किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं । उपरोक्त रोड पर बसों एवं ट्रकों की आवाजाही होती है कई बार बड़े या हैवी ट्रक इस ओर से गुजरते हैं तब यह जुलते वायर उन ट्रकों से टकराते हुए निकलते हैं । कई बार यात्री बसें भी इस रोड से गुजरती है तथा बस में दर्जनों सवारिया यात्रा करती है यदि बस और इन जुलते विघुत तार का संपर्क होता है तो दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता । कई जगह यह विद्युत तार 15 से 18 फीट तक नीचे रोड की ओर झूलते हुए नजर आ रहे हैं जिससे किसी बस और ट्रक की चपेट में आने से एक बड़े हादसे की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है । लेकिन जिम्मेदार विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने कामों को छोड़कर कार्यालय में रंग पंचमी के दिन शराब पार्टी मैं व्यस्त थे जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें अधिकारी कर्मचारी शामिल थे । विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों दारा कार्यालयीन समय में शराब पार्टी को लेकर इन्हें नोटिस जरूर दिया गया है । जबकि इन सभी अधिकारी कर्मचारियों पर कार्यालीन समय पर शराब पार्टी करने पर कार्यवाही की जाना चाहिए थी । लेकिन उच्च अधिकारी कहीं न कहीं इन्हें बचाने का प्रयास कर रहे हैं खैर विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारियों की मनमानी का दौर लगातार जारी है । क्या शासन प्रशासन इस ओर ध्यान देकर विद्युत विभाग द्वारा की जा रही मनमानी और कार्यालीन समय में की जा रही शराब पार्टी को लेकर कोई कार्रवाई करेगा या फिर यह सब यूं ही पार्टियां कार्यालयीन समय में चलती रहेगी……. और अधिकारी कर्मचारी कार्य छोड़कर पार्टियां मनाते रहेंगे……?

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!