Connect with us

झाबुआ

जिला मुख्यालय पर बढतीअवैध गतिविधिया……….. झाबुआ थाना प्रभारी का इस ओर ध्यान नहीं..

Published

on

मादक द्रव्यों के अवैध व्यापार और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगायें
झाबुआ – मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने मंत्रालय में गृह विभाग की बैठक में निर्देश दिये कि मादक द्रव्यों के अवैध व्यापार और सार्वजनिक स्थलों पर अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगायी जाये। युवाओं में नशे की बढ़ती लत पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के स्पष्ट निर्देश दिये। इसी के साथ सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली अवैध गतिविधियों जैसे सट्टा, जुआ और अन्य गैर कानूनी गतिविधियों पर भी सख्ती से लगाम लगाने हेतु निर्देष दिये। नागरिक भयमुक्त होकर रहें, यह हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री यह भी निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आपराधिक और गैरकानूनी गतिविधियों के प्रति जीरो टोलरेंस रखें |

शहर में खुलेआम जुआ सट्टे की पर्ची लेते दिखाई देंगे

एक तरफ मुख्य मंत्री कमलनाथ के दिए गए निर्देश कि किसी भी प्रकार की आपराधिक और गैरकानूनी गतिविधि के प्रति जीरो टोलरेंस रखें वहीं दूसरी और शहर के जागरूक आम जनता मे यह चर्चा जोरों पर है कि यदि हम झाबुआ मुख्यालय की ही बात करें तो थाना कोतवाली से मात्र 300 मीटर की दूरी पर ही जुआ खेलते और सट्टे की पर्ची लेते आपको आसानी से नजर आ जाएंगे |इसके साथ ही शहर के बस स्टैंड, लक्ष्मीबाई मार्ग ,बसंत कॉलोनी ,राजवाड़ा आदि अनेक स्थान है जहां पर सट्टा पर्ची ली जा रही है जिसकी जानकारी थाना प्रभारी को भी है कई वर्षों से ऐसे खुलेआम इन क्षेत्रों में जुआ और सट्टे का खेल खेल रहे हैं यह भी चर्चा है कि झाबुआ कोतवाली पुलिस को इनकी जानकारी होते हुए भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है समझ से परे है |इसके अलावा शहर में अनेक स्थानों पर अवैध शराब का कारोबार दिन दुगनी रात चौगुनी की तर्ज पर बढ़ रहा है छोटे-मोटे व्यापारियों को पकड़कर कार्रवाई की जा रही है |कहीं ना कहीं पुलिस की लचीला कार्यप्रणाली का ही नतीजा है कि इस तरह के अवैध कारोबार जिला मुख्यालय पर तेजी से बढ़ रहे हैं क्या पुलिस कप्तान इस और ध्यान देकर जिला मुख्यालय को अवैध जुआरियों -सटोरियों से निजात दिला पाएंगे या या शहर में खुलेआम यूं ही जुआ सट्टा खेलते नजर आएंगे |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ7 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!