Connect with us

झाबुआ

प्रेसवार्ता आयोजित कर विधायक गुमानसिंह डामोर ने उन पर लोकायुक्त जांच के आरोपों को सिरे से नकारा

Published

on

झाबुआ । नव निर्वाचित झाबुआ विधायक गुमानसिंह डामोर ने शुक्रवार रात्री को एक नीजि होटल में पत्रकारवार्ता का आयोजन कर उन पर लोकायुक्त की जांच के बारे में मीडिया में प्रकाशित आरोपों को नकारते हुए इसे पूरी तराह मन गंढन्त बताया । प्रेस को संबोधित करते हुए विधायक गुमानसिंह डामोर ने कहा कि कल सोशल मीडिया पर ब्रेकिंग न्यूज एवं कतिपय समाचार पत्रों में प्रकाशित समाचार जिसके अनुसार उन पर तथा पीएचई के अन्य 74 अधिकारियों कर्मचारियों के विरूद्ध लोकायुक्त में प्रकरण दर्ज होने तथा जांच के बारे में उल्लेखित किया गया है, को पूरी तरह निराधार बताते हुए कहा कि उक्त खबर से वे भी हतप्रभ हुए कि 11 नवम्बर के बाद वे विधायक बने और क्या कारण रहा कि इस प्रकार का कदम उठाया गया है। श्री डामोर ने कहा कि उन्होने झाबुआ ,इन्दौर एवं भोपाल में स्वयं लोकायुक्त आदि से पुषिट की , कि क्या प्रकरण दर्ज हुआ है तो सभी दूर से उन्हे बताया गया कि इस प्रकार का कोई प्रकरण दर्ज ही नही हुआ है। यह पूरी तरह निराधार एवं मन गंढत है। श्री डामोर ने कहा कि 2015 में जब वे पीएचई विभाग के इन्जिनियरिंग चिफ थे उस समय एक शिकायत आई थी जिस में मैने स्वयं ने इसकी जांच के लिये पूरे प्रदेश के लिये 7 दल जांच के लिये बनाये थे । जांच के दौरान प्रारंभिक तौर पर यह ज्ञात हुआ था कि नीचले स्तर के अधिकारियों ने कुछ गढबढ जरूर की थी और विस्तृत जांच प्रतिवेदन मेरे द्वारा शासन को भेजा गया था । श्री डामोर ने कहा कि उन्होने शासन से स्वयं अनुरोध किया था कि चूंकि यह मेरे विभाग का मामला है इसलिये इसकी जांच निषपक्ष एवं स्वतंत्र जांच एजेंसी से करवाई जावे और इस शिकायत की जाच मुख्य सचिव द्वारा चिफ टेक्निकल एक्जामिनर को दी थी जिसकी जांच अभी भी प्रक्रियाधीन है।
श्री डामोर ने बताया कि लोकायुक्त ने भी जांच में अनियमितता को लेकर कार्यवाही की जिसमें हमारे विरुद्ध कोई प्रकरण दर्ज नही हुआ । इस प्रक्रिया में 2 बाते उभर कर सामने आई कि वे अधिकारी जो इसमें संलिप्त रहे ने विरोधियों से मिल कर इस प्रकार की ब्रेकिंग न्यूज चलवाई है। श्री डामोर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने जिन्हे नकार दिया उनके द्वारा ऐसे प्रयास किये गये है । इस प्रकार जनता द्वारा नकारे गये लोगों के खिलाफ उनके पास सबुत भी है। श्री डामोर ने कहा कि 15 साल भाजपा की सरकार रहने के बाद जब कांग्रेस की सरकार आई तो खिसीयानी बिल्ली खंभा नोचे के तर्ज पर अपनी भूमिका निभा रहें है । श्री डामोर ने पुनः कहा कि उनके द्वारा प्रारंभिक जांच करके शासन को भेजी थी। झाबुआ का उल्लेख करते हुए उन्होने कहा कि यहां काम चल रहा था और डिजल के लिये झाबुआ धार इन्दौर जाने की बजाय उज्जैन से जाकर डिजल भरवाना शंकाओं को जन्म देता है। इस जाच में विभाग के अधिकारियों के साथ ही वित विभाग के अधिकारी भी सम्मिलित थे । उन्होने कहा कि इस प्रकरण में कुछ लोगों ने षढयंत्र किया है इसमें पार्टी एवं विभाग के कुछ लोग हो सकते है जिनके विरुद्ध जांच चल रही है।उन्होने बताया कि लोकायुक्त जांच में 5 हजार ट्युब वेल खनन की जांच प्रकियाधीन है। तथा मुझे इसमे पूरी तरह क्लिन चिट दी गई है ।
इसके पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाशशर्मा ने मीडिया का स्वागत करते हुए उनके सहयोग के लिये धन्यवाद दिया । इस अवसर पर ओपी राय, प्रवीण सुराणा, कल्याणसिंह डामोर, भूपेश सिंगैाड, आदि उपस्थित थे ।,

———————————–

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!