Connect with us

झाबुआ

वनवासी आश्रम के बच्चों के बीच सत्यसाई सेवा समिति ने नारायण सेवा की

Published

on

झाबुआ से राजेंद्र सोनी की रिपोर्ट

दत्तपूर्णिमा के अवसर पर बच्चों को दी नैतिक शिक्षा
झाबुआ । श्री सत्यसाई सेवा समिति झाबुआ द्वारा प्रतिमाह सेवा कार्यो के तहत गरीब बच्चों को भोजन के साथ ही मौमस के अनुसार मिठाईयो, नमकीन आदि का प्रदाय नारायण सेवा कार्यक्रम के तहत किया जाता है । शनिवार को श्री दत्त प्राकट्योत्सव एवं दत्त पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री सत्यसाई सेवा समिति द्वारा गोपाल कालोनी स्थित वनवासी आश्रम के बीच जाकर उन्हे सम्मानपूर्वक जलेबी, पोहे, समोसे, आलुबडे खिलवाये गये । समिति के सौभाग्यसिंह चौहान, राजेन्द्रकुमार सोनी, नगीनलाल पंवार, श्रीमती कृषणा चौहान, श्रीमती ललीता सोनी, श्रीमती ज्योति सोनी, श्रीमती आज्ञा छाबडा आदि ने वनवासी आश्रम पहूंच कर बच्चों के बीच बाल विकास के तहत नैतिक शिक्षा के तहत कहानी कथन सुनायें । इस अवसर पर वनवासी आश्रम के अधीक्षक गणेश कुशवाह विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा समिति के सेवा कार्यो में पूरी सहभागिता की गई । इस अवसर पर श्री चौहान ने बच्चों को भगवान दत्तात्रय के अवतरण की कहानी सुनाते हुए कहा कि मातृ शक्ति में वह ताकत होती है कि देवता भी उनके चरणों में नतमस्तक हो जाते है । श्री चौहान ने बताया कि वनवासी आश्रम के 3 दर्जन से अधिक बच्चो द्वारा अनुशासनबद्ध होकर अपना अध्ययन कार्य किया जाता है तथा अधीक्षक श्री गणेश कुशवाह का सतत सेवा कार्यो में सहयोग मिलता रहा है।इस अवसर पर बच्चों ने सामूहिक सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की ।

———————————————-

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!