Connect with us

झाबुआ

चैत्र नवरात्रि में महाकालिका माता मंदिर में भक्तों का लग रहा तांता, माता रानी का प्रतिदिन हो रहा मनमोहक एवं सुंदर श्रृंगार और चढ़ रहा चोला

Published

on


मंदिर परिसर में अखंड ज्योत प्रज्जवलित किए जाने के साथ अखंड रामायाण पाठ का भी हो रहा आयोजन
महाष्टमी को हवन एवं दशहरे पर रामायण पाठ की पूर्णाहूति पर कन्या भोज एवं भंडारे का होगा आयोजन


झाबुआ। चैत्र नवरात्रि पर्व के चलते शहर के सभी माताजी मंदिरों में भक्तों का तांता लग रहा है। भक्तजन माता के नौ रूपों की आरधाना एवं भक्ति में पूर्णतः लीन है। मंदिरो में माता के जयकारे गूंजायमान हो रहे है। शहर के नेहरू मार्ग स्थित प्राचीन दक्षिण मुखी महाकालिका माता मंदिर, सामने स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर, कॉलेज मार्ग स्थित अंबे माता मंदिर एवं खोड़ियार माता मंदिर, गायत्री शक्तिपीठ कॉलेज मार्ग, बसंत कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर, हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित नवदुर्गा धाम पर प्रतिदिन भक्तों की दर्शन-पूजन के लिए भीड़ लगने के साथ यहां विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न हो रहे है।
शहर के नेहरू मार्ग स्थित प्राचीन दक्षिणमुखी महाकालिका माता मंदिर में प्रतिदिन माताजी का अलग-अलग रूपों मे श्रृंगार मंदिर के व्यवस्थापक कांतिलाल नानावटी एवं चोला चढ़ाने का कार्य पं. राजेन्द्रपूरी गोस्वामी कर रहे है। चैत्र नवरात्रि में मंदिर पर आकर्षक वि़द्युत सज्जा, टेंट लगाने के साथ पूरे मंदिर परिसर को केसरिया ध्वजों से सुसज्जित किया गया है। मंदिर में ज्वारे भी बोए गए है। वहीं अखंड ज्योत भी प्रज्जवलित की गई। मंदिर के समीप धर्मशाला में सद्गुरू रामायण मंडल द्वारा अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन श्री राम दरबार की पूजन के साथ यह पाठ सुंदर रूप से संगीतमय प्रस्तुति दी जा रहीं है।
अष्टमी पर हवन एवं दशहरे पर कन्या भोज का आयोजन
नवनीत कला मंडल द्वारा मंदिर में 9 अप्रेल, अष्टमी को शाम 5.30 बजे से हवन एवं दशहरे पर अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहूति पर कन्या भोज और भंडारे का आयोजन मंदिर के समीप धर्मशाला पर रखा गया है। इसी प्रकार कॉलेज मार्ग स्थित अंबे माता मंदिर पर भी प्रतिदिन माताजी का विशेष श्रृंगार एवं चोला मंदिर के सेवक पं. विजय शर्मा चढ़ा रहे है। यहां भी हवन एवं कन्या भोज का आयोजन होगा। कॉलेज मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ एवं बसंत कॉलोनी स्थित गायत्री मंदिर पर चैत्र नवरात्रि में गायत्री महामंत्र के जाप, अनुष्ठान किए जा रहे है। इसके अलावा माता भक्तों द्वारा अपने घरों पर भी माताजी की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जा रहंी है। व्रत एवं उपवास रखकर मनोकामनाएं पूर्ण करने हेतु माता रानी से प्रार्थना की जा रहंी है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ4 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!