Connect with us

झाबुआ

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने झाबुआ विधानसभा को नर्मदा जल योजना में सम्मिलित किए जाने हेतु मुख्यमंत्री से मांग की…

Published

on

झाबुआ- जिले की 3 में से 2 विधानसभा पेटलावद व थांदला को नर्मदा जल मिलने वाला है तो झाबुआ विधानसभा को क्यों वंचित रखा जा रहा।झाबुआ जिले को भी नर्मदा जल योजना में शामिल किए जाने की मांग राणापुर नगर परिषद अध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता गोविंद अजनार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की।अजनार मुख्यमंत्री से भेंट करने मंगलवार को भोपाल गई थी ।जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए अनेक योजनाओं पर चर्चा की। श्रीमती अजनार में मुख्यमंत्री को बताया कि झाबुआ जिला वर्षों से जल संकटग्रस्त क्षेत्र है ।यहां सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं है ।जिला आदिवासी बहुल है। मुख्य व्यवसाय कृषि है। सिंचाई नहीं हो पाने के कारण किसानों को खेती से पर्याप्त आमदनी नहीं होती है ।जिसके चलते उन्हें रोजगार के लिए हर वर्ष दूसरे राज्यों में पलायन करना पड़ता है ।यदि नर्मदा पाइप लाइन से झाबुआ विधानसभा के झाबुआ, राणापुर ,कल्याणपुरा को जोड़ा जाता है तो लोगों को पेयजल व सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सकेगा ।जिससे क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा। श्रीमती अजनार ने रानापुर नगर परिषद के लिए मुख्यमंत्री से विकास कार्यों के लिए 2 करोड रुपए की राशि की मांग की है। अजनार ने ग्राम में मातासुला में सड़क निर्माण की मांग की है ।जहां गत विधानसभा चुनाव में रहवासियों ने सड़क नहीं होने से चुनाव में मतदान का बहिष्कार करने की बात कही थी। श्रीमती अजनार ने राणापुर छागोला मार्ग पर ग्राम ढाकनीतलाई में बन रही पुलिया के ठेकेदार के काम अधूरा छोड़ कर चले जाने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी ।अजनार ने मांग की कि उक्त ठेकेदार के विरुद्ध प्रशासन पुलिस में प्रकरण दर्ज करवाएं। श्रीमती अजनार ने चंद्रशेखर आजादनगर जाने वाले वाहनों के नगर के मध्य से निकलने पर हो रही परेशानी दूर करने के लिए बायपास मार्ग बनवाने की मांग रखी।
मुख्यमंत्री चौहान ने अजनार द्वारा रखी गई समस्त मांगों पर विचार कर जल्दी ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। नर्मदा लाइन के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से बात कर योजना में झाबुआ विधानसभा को शामिल करवाने की बात कही है।श्रीमती अजनार ने मुख्यमंत्री का जनकल्याण कारी योजनाओं के प्रारंभ करने व राणापुर नगर के विकास के लिए पूरा सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने अजनार की सक्रियता की प्रशंसा की।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष से यह की मांग-
श्रीमती सुनीता गोविंद अजनार ने पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष विनोद गोटिया से मुलाकात की। अजनार ने गोटिया से राणापुर में शंकर मंदिर पर बड़ा हाल निर्माण करवाने व काली नदी के गहरीकरण और घाट निर्माण की मांग रखी । जिस पर गोटिया ने जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर आदेश जारी करने का आश्वासन दिया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!