Connect with us

झाबुआ

अब 121 रुपए फिक्स चार्ज, लागू हो गई बिजली की बढ़ी हुई दरें, झटका देगा अगले माह का बिल’

Published

on


रतलाम । मिली जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को अगले माह खासा झटका लगने वाला है। प्रदेश में बिजली की नई दरें लागू हो चुकी हैं और मई माह में उपभोक्ताओं को बढ़े दामों के आधार पर ही बिजली बिल मिलेगा। बिजली की नई बढ़ी हुई दरें शुक्रवार यानि 8 अप्रैल सें प्रभावी हुई हैं। इस प्रकार बिल में एक अप्रैल से सात अप्रैल तक पुरानी तय बिजली की दर के हिसाब से आंकलन होगा लेकिन आठ अप्रैल से बढ़ी दर प्रभावी हो जाएगी। इस प्रकार अप्रैल में हुई बिजली खपत के बिल में दो दरें लागू होंगी। नई दरों में 51 से 150 यूनिट के लिए प्रति यूनिट 5.17 रुपये देने होंगे जबकि 121 रुपए फिक्स चार्ज होगा।
मप्र विद्युत नियामक आयोग ने बिजली के दाम 2..61 फीसदी बढ़ाने की अनुमति दी है। अब साल की औसत खपत के आधार पर 45 दिनों की खपत के बराबर सुरक्षा निधि भी उपभोक्ताओं से वसूलने की तैयारी चल रही है। बिजली कंपनी हर उपभोक्ता से सुरक्षा निधि वसूलती ह,ै ताकि बिजली बिल नहीं जमा करने पर इस निधि से ही राशि का समायोजन किया जा सके। हालांकि बिजली कंपनी उपभोक्ता को सुरक्षा निधि पर बैंक दर से सालाना ब्याज भी देती है।
प्रति यूनिट खपत दर के साथ ही फिक्स चार्ज भी बढ़ाया गया-
बिजली की नई दरें खासी ज्यादा हैं. इसमें प्रति यूनिट खपत दर के साथ ही फिक्स चार्ज भी बढ़ाया गया है। नए प्लान के अनुसार 0-50 यूनिट खपत पर 4.21 रुपये प्रति यूनिट लगेंगे और 69 रुपये फिक्स चार्ज होगा ,जबकि 51-150 यूनिट खपत में 5.17 रुपये प्रति यूनिट लगेंगे और 121 रुपये फिक्स चार्ज होगा।
अभी ये थी दरें
घरेलू उपभोक्ता मौजूदा दाम
0-50 यूनिट 3.25 रुपए
51-100 यूनिट 4.13 रुपए
101-150 यूनिट 5.05 रुपए
151-300 यूनिट 6.40 रुपए
300 से ज्यादा यूनिट 6.65 रुपए
बिजली की नई दरें
खपत प्रति यूनिट दर फिक्स चार्ज
0-50 यूनिट 4.21 रुपये 69 रुपये
51-150 यूनिट 5.17 रुपये 121 रुपये
151-300 यूनिट 6.55 रुपये 26 रुपये हर 0.1 किवा भार के लिए
300 से ज्यादा 6.74 रुपये 27 रुपये हर 0.1 किवा भार के लिए
—————————————————–

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!