Connect with us

झाबुआ

पुण्य शुक्रवार अर्थात गुड फ्राइडे

Published

on

पवित्र शुक्रवार का पर्व जो प्रभु येशु की मृत्यु की यादगारी है आज संपूर्ण विश्व में ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा मनाया गया l आज के दिन सभी ईसाई धर्म स्थानों पर क्रूस मार्ग किया जाता है l यह क्रूस मार्ग चालिसे में किए गए क्रूस मार्गों से विशेष होता हैl आज और अधिक भक्ति भावना से इसे मनाया जाता है l कई स्थानों पर झांकियों के रूप में इसे वृतांत किया जाता है l झाबुआ न्यू कैथोलिक मिशन स्कूल प्रांगण में ईसाई धर्मावलंबियों द्वारा क्रूस मार्ग किया गया l उसके बाद जुलूस में लोगों ने चर्च प्रांगण में प्रवेश किया l चर्च प्रांगण में दिव्य करुणा की प्रार्थना द्वारा लोगों ने विश्व के सभी लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की l दोपहर 3:00 बजे जो कि यीशु ख्रीस्त की मृत्यु का समय माना जाता है उस समय क्रूस पर से बैंगनी रंग के कपड़े को हटाया जाता है और मुख्य पुरोहित द्वारा आह्वान किया जाता है कि “हम क्रूस की काट को देखें जिस पर हमारे मुक्तिदाता टंगे थे” और लोगों ने प्रत्युत्तर दिया “आइए हम इस की आराधना करें” इस क्रूस के अनावरण के बाद उसकी उपासना की गई l इसके बाद विशेष प्रार्थना शुरू हुई जिसे महा प्रार्थना भी कहा जाता है l इस प्रार्थना में विभिन्न उद्देश्यों को समर्पित किया गया विश्व के लिए, भारत देश के लिए, हमारे सभी अन्य धर्मावलंबियों के सुख शांति के लिए प्रार्थना की गई l पवित्र शुक्रवार के दिन पवित्र मिस्सा बलिदान नहीं चढ़ाया जाता है, केवल परम प्रसाद का वितरण किया गया जिसकी आशीष पवित्र गुरुवार के दिन ही कर ली गई थी l लोगों ने पवित्र शुक्रवार की धर्म विधि के बाद कड़वा पानी पिया, यह कड़वा पानी नीम की पत्तियों को पीसकर बनाया जाता है l यह कड़वा पानी इस बात का प्रतीक है कि हम सभी प्रभु येशु ख्रिस्त की मृत्यु पर अब शोक मना रहे हैंl लोगों ने मौन रूप से अपने घरों की ओर प्रस्थान किया l अब शनिवार रात्रि तक लोग किसी भी उत्सव या धूम धाम में भाग नहीं लेते हैं l वे अपने घरों पर प्रार्थना में समय बिताते हैं l पवित्र गुरुवार के महिमा गान से ही चर्च के घंटे का बजना बंद हो जाता है इसीलिए हमें झाबुआ शहर में शुक्रवार और शनिवार चर्च के घंटे की आवाज नहीं आएगी यह शांत मुद्रा में हैl अब यह चर्च का घंटा शनिवार मध्य रात्रि यीशु के पुनर्जीवित होने के गीत के साथ बज उठेगा और यह लगातार बजेगा. पवित्र शुक्रवार की धर्म विधि के मुख्य याचक एवं प्रवचक फादर इंबा के साथ फादर प्रताप बारिया फादर हेनरी अन्य फादर उपस्थित थे

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ24 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ24 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!