Connect with us

झाबुआ

ईस्टर संडे पर पवित्र जल व तेल से फादर ने करवाई बपतिस्मा संस्कार की क्रिया

Published

on

  • शनिवार रात ईसाई समाज ने पास्का पर्व मनाया
    झाबुआ। चालीस दिन की कड़ी तपस्या के बाद प्रभु यीशु के पुनर्जीवित होने के दिन ईस्टर पर ईसाई समुदाय उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। सुबह कैथोलिक चर्च परिसर में विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। इसके बाद समुदाय के सदस्यों ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी। सुबह साढ़े 8 बजे फादर प्रताप बारिया, फादर वीरेंद्र भूरिया, फादर मनोज, फादर हेनरी आदि ने प्रार्थना सभा और बपतिस्मा संस्कार की क्रिया पवित्र जल और तेल से कराई। पवित्र बाइबिल से पाठों का वाचन किया। इसके पश्चात समाजजनों को आशीष दिया गया। वहीं, शनिवार रात कैथोलिक चर्च में पास्का पर्व मनाया गया। रात 10 बजे से समाजजन चर्च में मोमबत्ती लेकर एकत्रित होने लगे। सर्वप्रथम ज्योति की प्रतीक पवित्र मोमबत्ती प्रज्ज्वलित की गई। इसके बाद आशीष देने का क्रम प्रारंभ हुआ। सभी अपनी-अपनी मोमबत्ती जलाकर जुलूस के रूप में पवित्र मंच पर पहुंचे। जहां मिस्सा बलिदान प्रारंभ हुआ। यहां फादर ने अपने प्रवचन में प्रभु यीशु के मरकर पुनर्जीवित होने के वृतांत को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया प्रभु ने अपने प्राणों को त्याग कर मानव जाति के लिए मुक्ति का कार्य किया और मनुष्य को पापों से बचाया। मनुष्य परमपिता परमात्मा परमेश्वर की बनाई हुई सर्वश्रेष्ठ रचना है। रात में बड़ी संख्या में समाजजनों ने धार्मिक अनुष्ठान का लाभ लिया। पवित्र बाइबिल के साथ अनु-वाक्य गान का वाचन किया गया।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!