Connect with us

झाबुआ

नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ मुहिम अंतर्गत जारी नोटिस से शहरवासी भयभीत..

Published

on

झाबुआ – प्रदेश मे शिवराज मामा के बुलडोजर के समाचार जैसे जैसे समाचार पत्रों में ,टीवी पर आदि देख पढ़कर व सुनकर कइयो के होश उड़ गए । पता नहीं कब किसका नंबर आ जाए । प्रदेश भर में इन दिनों गुंडों, माफियाओ, बदमाशों के खिलाफ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान बुलडोजर मामा बनकर उभर रहे हैं। प्रदेश में मामा ने कई जिलों में असामाजिक तत्वों, गुंडों, माफियाओं व बदमाशों के खिलाफ बुलडोजर चलाकर कारवाई की तथा संदेश दिया कि प्रदेश में अब गुंडाराज व माफिया राज नहीं चलेगा । वही नगर पालिका प्रशासन द्वारा शहर भर में अतिक्रमण हटाने के लिए जारी किए गए नोटिस से आमजन भयभीत नजर आ रहे है । कोरोना काल के बाद धीरे-धीरे जब आमजन की गाड़ी पटरी पर चढ़ते हुए नजर आ रही है वही एक बार फिर नगरपालिका के अतिक्रमण हटाओ नोटिस से शहर भर में हड़कंप मचा हुआ है । वही प्रदेश में मामा का बुलडोजर गुंडे ,माफियाओं या बदमाशों के खिलाफ विशेष रुप से काम कर रहा है लेकिन इसके विपरीत झाबुआ शहर में नगर पालिका प्रशासन द्वारा आमजन को ,करीब 600 से अधिक लोगों को अतिक्रमण हटाओ मुहिम के तहत नोटिस जारी किए हैं। वहीं यदि हम बात करें पुलिस प्रशासन की भी तो पुलिस विभाग भी अब तक ऐसे गुंडे , माफियाओं की लिस्ट बनाने में अब तक तो असक्षम ही नजर आ रहा है क्योंकि यदि इस तरह की लिस्टिंग की जाती , तो कई माफियाओं ,बदमाशों व गुंडों के घरों पर मामा का बुलडोजर चल जाता । लेकिन अब एक या दो कार्रवाई के अलावा माफिया अभी भी बचे हुए हैं कहीं ना कहीं प्रशासनिक कमी का ही यह नजारा हैं अब तक माफिया मामा के बुलडोजर से बचे हुए हैं इसके विपरीत नगर पालिका ने इसकी खानापूर्ति करने हेतु शहर भर में आमजन को अतिक्रमण हटाने के नाम पर नोटिस जारी कर आमजनों को भयभीत कर दिया है । जबकि मामा का बुलडोजर तो गुंडों बदमाशों व माफियाओं पर चलना चाहिए । शहर में चर्चाओं चौराहों पर चल पड़ी है कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन बदमाशों व माफियाओं को नेस्तनाबूद करने के बजाए आमजन को अतिक्रमण की चपेट में लेकर उनका आर्थिक नुकसान करने पर लगा हुआ है माफिया ,गुंडा व अपराधिक तत्वों पर कार्रवाई करने के बजाय शहर की जनता को अतिक्रमण मुहिम के तहत परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!