Connect with us

RATLAM

बरबड हनुमान मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया हनुमान जन्मोत्सव हनुमान चालिका एवं संुदर काण्ड का समवेत स्वरों में हुआ पाठ

Published

on


रतलाम । नगर में हनुमान जयंती पर्व बडे ही धुमधाम के साथ श्रद्धा के साथ मनाया गया । रतलाम स्थित बडबड स्थित हनुमान मंदिर में रात्री से ही भक्तों का तांता लगना शुरु हो गया। हनुमान जयंती के पावन पर्व पर बरबड स्थित हनुमानजी के चमत्कारिक मंदिर में सुबह से पूजा-अर्चना, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा के पाठ में श्रद्धालु जन नजर आये । हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई है। मंदिर में सुबह 6-00 बजे से ही विशेष-अर्चना की गई । श्रद्धालु सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक का पाठ करते हुए दिखाई दिये । हनुमान जयंती पर इस बार दुर्लभ संयोग बना रहा है। कोरोना के दो साल अंतराल के बाद इस साल हनुमान जयंती मनाने को लेकरबडबड स्थित हनुमान मंदिरं में भव्य तैयारियां की गई है। धार्मिक संगठनों ने जयंती पर भगवा ध्वज लगाकर सजाया गया। हनुमान जयंती के पूर्व मंदिरों में विशेष विद्युत सज्जा की गई है। आकर्षक रूप से हनुमानजी का विशेष श्रृंगार किया गया । प्रातः काल सैकडो की संख्या में श्रद्धालुजन एकत्रित हुए तथा सभी ने समवेत स्वर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालिसा का पाठ किया । सूरज की पहली किरण के साथ ही भगवान हनुमानजी की महामंगल आरती की गई । आरती के पश्चात श्रद्धालुजनों ने भगवान हनुमानजी को मत्था टेका एवं सभी ने कतारबद्ध होकर प्रसादी का लाभ लिया । इस अवसर पर सायंकाल भंडारा प्रसादी का भी आयोजन किया गया जिसमें बडी संख्या में लोगों ने प्रसादी का आनंद प्राप्त किया ।

 

 

——————————————————–

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!