Connect with us

झाबुआ

रामनवमी पर गादीया परिवार द्वारा रातीजोगा कार्यक्रम मनाया गया और कन्या भोज भी कराया गया

Published

on

झाबुआ – भारत देश एक सांस्कृतिक देश है जहां पर विभिन्न संस्कृति और धर्म अनुसार पर्व मनाया जाते हैं इसी कड़ी में रामनवमी पर पूजन तो काफी परिवारों में अपने इष्ट की पूजा आरती कर मनाया जाता है । कई घर परिवार ने रातीजोगा यानी रात्रि में अपने इष्ट देव का गुणगान कर उन्हें अपने घरों में पधारने का निमंत्रण दिया जाता है ताकि परिवार जन की सुख शांति व रक्षा हो सके तथा रातीजोगा गीत के माध्यम से आशीर्वाद भी लिया जा सके । है ऐसा माना जाता है कि प्रभु हमारी हर समस्या में हमारा साथ देकर परिवार में शांति स्थापित करेंगे । कुछ ऐसा ही कार्यक्रम मगनलाल गादीया परिवार में भारतीय संस्कृति और सभ्यता अनुसार रामनवमी पर्व मनाया गया । गादीया परिवार की बहन बेटियों को इस रातीजोगा कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया तथा रातीजोगा दिया गया व गीत गाए गये । यहां भी रामनवमी पर्व पर इष्टदेव और कुल के देवी देवताओं का नियम अनुसार पूजन किया गया । गादीया परिवार द्वारा पूजा व आरती के बाद कन्या भोज भी कराया गया । जहां पर कन्याओं के पैर धोकर कुमकुम का टीका लगाकर स्वागत किया गया । मगनलाल गादीया की पुत्रवधु श्रीमती मीना गादीया द्वारा उक्त रस्म निभाई गई और कन्याओं के पैर धोकर स्वागत किया गया । माना जाता है कि कन्याओं में गरीबी अमीरी, ऊंच-नीच ,अच्छा बुरा आदि भाव नहीं होते है यानी देवीतुल्य इनका मन पवित्र होता है । इनमें मैत्री भाव ,वात्सल्य सभी को समान रुप में देखना आदि होते हैं । इस प्रकार इस परिवार ने रामनवमी पर्व पर रातीजोगा कार्यक्रम आयोजित कर ,हर्षोल्लास के साथ कन्या भोज कराया और परिवार में मैत्री व एकता का संदेश दिया ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ5 hours ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ2 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ2 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ3 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ4 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!