Connect with us

DHAR

पं. प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान कहां रहेगी पार्किंग व कैसे होगा यातायात डायवर्ट

Published

on

श्रद्धालुजनों के आने की प्रबल संभावना से सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रतलाम यातायात पुलिस ने यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया

रतलाम। प्रसिद्ध शिवपुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (सिहोर वाले) की 23 अप्रैल से शुरू होने वाली 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा को लेकर पुलिस प्रशासन ने अलग तरह की यातायात की व्यवस्था की है। इसके अनुसार कथा के पहले और बाद के समय में कई मार्गों पर चार पहिया वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद या डायवर्ट रूट से रहेगी।
यहां देखें पं. प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान कहां रहेगी पार्किंग व कैसे होगा यातायात डायवर्ट

यहां देखें पं. प्रदीप मिश्रा की कथा के दौरान कहां रहेगी पार्किंग व कैसे होगा यातायात डायवर्ट
यह है व्यवस्था

एएसपी सुनील पाटीदार ने बताया पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) की सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आयोजन 23 से 29 अप्रैल तक कनेरी रोड हरथली फंटा पर किया जाना है। शिवमहापुराण कथा का प्रतिदिन श्रवण लाभ लेने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालुजनों के आने की प्रबल संभावना होने से श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए रतलाम यातायात पुलिस ने निम्नानुसार यातायात व्यवस्था एवं डायवर्जन प्लॉन तैयार किया गया है

यह है डायवर्जन प्लान- प्रात: 09.00 बजे से लेकर रात्रि 09.00 बजे तक सभी भारी वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

– ग्राम रानीसिंग से लालगुवाडी, ग्राम कनेरी होते हुए रतलाम आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

– ग्राम कनेरी से टू-व्हीलर एवं मध्य फोर व्हीलर वाहन ग्राम मथुरी से करमदी जैन मंदिर होते हुए रतलाम शहर की ओर जा सकेगें।

– ग्राम करमदी जैन मंदिर होते हुए ग्राम मथुरी आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्दौर, बदनावर, मंदसौर, नीमच से आने वाले श्रद्धालु सालाखेडी से करमदी होते हुए करमदी जैन मंदिर से मथुरी होते हुए (वाहन पार्किंग कर) सभा स्थल पहुंच सकते हैं।

– ग्राम सागोद रोड से मोतीनगर होते हुए त्रिवैणी तरफ से आने वाले भारी वाहन निषेध / प्रतिबंधित रहेंगे।- कल्याण नगर से मोतीनगर त्रिवेणी मंदिर होते हुए कनेरी, मथुरी आने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

– ग्राम सागोद तरफ से आने वाले भारी वाहन अमृतसागर तालाब होते हुए त्रिपोलिया गेट, चमारीया नाका से करमदी रोड निकल सकते

– ग्राम पलसोडी बिबड़ीद से आने वाले भारी वाहन बाजना बस स्टेण्ड से अमृतसागर गार्डन त्रिपोलिया गेट, चमारीया नाका होते हुए करमदी निकल सकते है।

एकांकी मार्ग व्यवस्था- कथा समाप्ति उपरांत कनेरी रोड़, त्रिवेणी, मोतीनगर, कल्याण नगर मार्ग वन वे रहेगा, अर्थात त्रिवेणी की ओर से कथा स्थल की ओर सभी वाहन प्रतिबंधित रहेगें, वाहन चमारिया नाका से करमदी मथुरी होते हुए ग्राम कनेरी की ओर जा सकेगें। सेवा

– कनेरी रोड़, त्रिवैणी, मोतीनगर, अमृत सागर तालाब रोड वन वे रहेगा।

पार्किंग व्यवस्था

– कनेरी विध्यवासिनी पार्किंग- ग्राम लालगुवाड़ी रानीसिंग, झाबुआ-अलीराजपुर, धार राजगढ़ एवं गुजरात राज्य की तरफ से आने वाले टू-व्हीलर एवं मध्यम फोर-व्हीलर वाहनों की पार्किंग विधवासिनी कॉलोनी कनेरी के पास की जावेगी।

– मथुरी पार्किंग- इन्दौर, उज्जैन, धार, नीमच मन्दसौर तरफ से आने वाले टू-व्हीलर एवं मध्यम फोर-व्हीलर वाहनों की पार्किंग ग्राम कमी जैन मंदिर से होकर ग्राम मथुरी वाहन पार्किंग में की जावेगी।- कनेरी व त्रिवेणी पार्किंग रतलाम शहर, सैलाना, जावरा, बाजना, रावटी, राजस्थान राज्य की ओर से आने वाले टू-व्हीलर एवं मध्यम फोर-व्हीलर वाहनों की पार्किंग त्रिवेणी मैला ग्राउंड एवं कनेरी पुलिस लाइन के सामने वाहन पार्किंग में की जाएगी।

– हरथली पार्किंग ग्राम हरथली से आने वाले वाहनो कि पार्किंग कथा स्थल के पीछे ही हरथली पार्किंग में की जा सकेगी। शिवपुराण महाकथा के दौरान उपरोक्त यातायात मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा शहर की आम जनता से यातायात पुलिस की अपील है कि मार्ग परिवर्तन के दौरान सहयोग प्रदान कर, असुविधा से बचे।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ15 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!