Connect with us

DHAR

खुशियों की दास्ताँ – नौलक्खा के ग्रामीणों का सपना पूरा हुआ, अब हर घर में मिलता है नल से जल

Published

on

रतलाम /  विकासखंड पिपलौदा का ग्राम नौलक्खा कुछ समय पहले तक जल समस्या से ग्रस्त था लेकिन अब इस गांव को समस्या से निजात मिल गई है। जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना से गांव के हर घर में नल से जल मिल रहा है। गांव के श्री राजू माली कहते हैं कि हमारे गांव के लोग सपना देखते थे कि उनके घर में नल से जल मिलेगा, उनके सपने को साकार किया है जल जीवन मिशन के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने।

रतलाम जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम नौलक्खा में पानी का व्यापक संकट था। पानी लाने के लिए लोगों को घर से दूर-दूर तक जाना पड़ता था। गांव में बनी छोटी-छोटी टंकियों के जरिए, हैंडपंपों से सिर पर घडे रखकर या साइकल या अन्य साधनों से पानी लाते ग्रामीण वर्षों से परेशान थे। लेकिन ग्रामीणों के लिए जल जीवन मिशन वरदान बनकर आया। इस गांव में 70 लाख 45 हजार रुपए लागत की नल जल योजना को वर्ष 2022 में आकार दे दिया गया। गांव के 320 घरों में नल के माध्यम से जल पहुंचाया गया। योजना के तहत 75 हजार लीटर क्षमता की उच्चस्तरीय टंकी, 20 हजार लीटर क्षमता का संपवेल बनाया गया तथा 3370 मीटर पाइप लाइन बिछाई गई है।

गांव में 15 सदस्यों की जल एवं स्वच्छता समिति भी कार्य कर रही है। समिति अध्यक्ष श्री राजू माली और सचिव सुश्री सुनीता चावला ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा 55 हजार रूपए की जनभागीदारी राशि दी गई है। प्रतिदिन गांव वालों को नल से जल मिलता है। शुल्क के रूप में प्रत्येक परिवार से प्रत्येक माह 60 रूपए लिए जाते हैं। जिला जल सलाहकार श्री आनंद व्यास ने बताया कि विगत माह मार्च में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा ग्राम नौलक्खा की नल जल योजना का वर्चुअल लोकार्पण बुरहानपुर से किया गया था। ग्रामीण मुख्यमंत्री श्री चौहान को धन्यवाद देते हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!