Connect with us

अलीराजपुर

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की योजनाबद्ध कार्यप्रणाली के चलते मिली यह सफलता ।

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की कलम से ✍️

अलीराजपुर जिले के लिए राम साबित हो रहे राघवेंद्र

एमपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट घोषित ।

आलीराजपुर जिले ने हायर सेकेण्डी परीक्षा में प्रथम एवं हाईस्कूल परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।

आलीराजपुर । मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमपीबीएसई) कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम दोपहर 01 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद घोषित कर दिया है। और जन जातिय बाहुल्य आलीराजपुर जिले ने पूरे प्रदेश में हायर सेकेण्डरी 12 वी की परीक्षा मंे प्रथम स्थान प्राप्त किया है, वही हाई स्कुल 10 वी बोर्ड की परीक्षा में आलीराजपुर जिले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। ज्ञातव्य है कि जिले के कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह के कुशल प्रशासनिक कसावट के चलते आलीराजपुर जिले ने प्रदेश में उत्कृष्ठ एवं सम्मानित स्थान प्राप्त किया है। यह उल्लेख करना उचित होगा कि 4 फरवरी 2022 को आलीराजपुर जिले में पदस्थी के बाद से शिक्षा एवं स्वास्थ्य के साथ ही केन्द्र की एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को अमली जामा पहिनाने के लिये कोई कसर नही रखी तथा प्रदेश सरकार द्वारा इनके कार्यो की प्रसंशा की गई है। यह निश्चित ही आलीराजपुर जिले के लिये गौरव की बात होगी कि ऐसे सक्षम एवं कर्तव्य के प्रति जागरूक कलेक्टर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आज जारी हुए हायर सेकेण्डी एवं हाईस्कूल बोर्ड की परीक्षा में आलीराजपुर जिले के छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में 54 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने सफलता प्राप्त की है.। इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा में लगभग 18 लाख छात्र शामील हुए थे. इस बार एमपी बोर्ड परीक्षा 3 लाख से भी अधिक छात्र प्रथम श्रेणी से पास हुए हैं। वहीँ उत्तीर्ण छात्रों की संख्या 5 लाख से भी अधिक है । इनमें आलीराजपुर जिले के छात्र-छात्रायें भी शामील होकर उन्होने बडे बडे महानगरों को टक्कर देते हुए प्रदेश भर में हायर सेकेण्डरी में प्रथम स्थान एवं हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में द्वितीय स्थान प्राप्त करके जिले का गौरव बढाया है । हमारी टीम की ओर से सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को बहुत बहुत बधाईयों के साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ15 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!