Connect with us

DHAR

बसों में सामान की ओवरलोडिंग के विरुद्ध अभियान संचालित करें समय सीमा पत्रों की बैठक में कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को दिए निर्देश

Published

on

रतलाम / कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में जिला परिवहन अधिकारी श्री माझी को निर्देशित किया कि बसों में सामान की ओवरलोडिंग पर सख्त निगरानी की जाए। यात्रियों के सामान के अलावा अन्य सामग्री का लदान बस की छत पर नहीं हो सुनिश्चित करें। जिले से गुजरने वाली लंबी दूरी की बसों को भी चेक करें। इसके साथ ही कलेक्टर ने बसों के परमिट भी चेक करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा अन्य विभागों की समीक्षा भी की गई। अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े, एसडीएम श्री राजेश शुक्ला, सुश्री कृतिका भीमावद, निगमायुक्त श्री सोमनाथ झारिया आदि उपस्थित थे।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम को झोलाछाप डॉक्टरों के विरुद्ध भी कार्रवाई सतत जारी रखने के निर्देश दिए। स्कूलों में बच्चों के वैक्सीनेशन की समीक्षा की। अब तक 70 प्रतिशत बच्चों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी तय की। जिला शिक्षा अधिकारी श्री शर्मा द्वारा कार्य को गंभीरता से नहीं लेने पर नाराजगी व्यक्त की। नगर पालिकाओं की समीक्षा के दौरान कार्य में रुचि नहीं लेने पर बड़ावदा तथा धामनोद के नगर पालिका अधिकारियों को शोकॉज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

लोक सेवा गारंटी में अधिकारियों द्वारा तय समय सीमा में कार्य नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। लोक सेवा प्रबंधन द्वारा फाइल प्रस्तुत नहीं करने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कहा कि क्या सभी अधिकारी तय समय सीमा में कार्य कर रहे हैं। अब तक के जुर्माने के लिए फाइल प्रस्तुत क्यों नहीं की गई है। निर्धारित अवधि में कार्य नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध जुर्माना किया जाएगा। साथ ही उनकी गोपनीय चरित्रावली में भी प्रविष्टि की जाएगी।

शासन के निर्देशानुसार पटवारियों को लैपटॉप उपलब्ध कराए जाने की धीमी प्रक्रिया पर कलेक्टर द्वारा लगभग सभी तहसीलदारों के प्रति नाराजगी व्यक्त की गई। जिला खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध खनन परिवहन के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई की समीक्षा कलेक्टर द्वारा की गई। कलेक्टर ने इस बात पर अप्रसन्नता व्यक्त की कि विभाग द्वारा किए गए वाहन लंबे समय तक थानों में पड़े रहते हैं। प्रकरण के जिला कार्यालय में देरी से पहुंचाने के कारण प्रकरणों की निपटान प्रक्रिया में विलंब होता है। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा नियत किया गया कि अब वाहन जब्ती में तीन दिवस में प्रकरण जिला कार्यालय को प्रस्तुत कर दिया जाएगा।

जिले के लगभग 3 हजार शासकीय स्कूलों की रंगाई-पुताई, मरम्मत कार्य की समय सीमा कलेक्टर द्वारा आगामी 20 मई निर्धारित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में डाटा एंट्री की धीमी गति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने कहा कि अब नेशनल हेल्थ मिशन के तहत नियुक्त सभी ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर का वेतन उनकी कार्य प्रगति के आधार पर ही प्रदाय किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में भी निर्मित किए जाने वाले जल सरोवरो के लिए कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बताया गया कि रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में 17 सरोवर बनेंगे। बाजना क्षेत्र में 34 तथा सैलाना में 17 सरोवर बनाए जाएंगे। जिले के अन्य क्षेत्रों में भी संख्या निर्धारित की गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ4 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!