Connect with us

अलीराजपुर

विश्‍व वृद्धजन दुव्र्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

Published

on

अलीराजपुर 15 जून 2025 । सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलीराजपुर श्री अनीष कुमार मिश्रा महोदय के मार्गदर्शन में विश्व वृद्धजन दुव्र्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर ए.डी.आर. भवन अलीराजपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
विधिक साक्षरता शिविर में श्री जय पाटीदार द्वारा बताया गया कि प्रतिवर्ष 15 जून को विश्व विश्व वृद्धजन दुव्र्यवहार जागरूकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारतीय संविधान में वृद्धजनों के साथ किसी भी रूप में किए गए दुव्र्यवहार को अपराध की श्रेणी में गिना जाता है। वृद्धजनों की स्थिति समाज का एक ऐसा मुद्दा है जिस पर ध्यान दिया जाना अत्यंत आवश्यक है। शिविर में उपस्थित वृद्धजनों को नालसा (वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाऐं) योजना 2016 की भी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का मूल उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को दिए जाने वाले बुनियादी अधिकारों और लाभों की रूपरेखा तैयार करना तथा विभिन्न कानूनों और सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों के तहत उनके अधिकारों के बारे में जागरूकता लाना है।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री  मुजाल्दा के द्वारा माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम 2007 के बारे में जानकारी विस्‍तृत जानकारी दी ।
शिविर में पेंशन एसोसिएशन अलीराजपुर के जिलाध्यक्ष श्री प्रतापसिंह सिसौदिया एवं अन्य वृद्धजन उपस्थित रहे तथा उनके द्वारा भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए गए।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री दिलीपसिंह मुजाल्दा  तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री राजेश राठौर, श्री चितवन गेहलोत, राहुल सवनेर Circle सहभागिता की गई।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 days ago

श्री खोड़ियाल माता मंदिर में तीन दिवसीय प्राण एवं कलश प्रतिष्ठा महोत्सव 22 नवंबर से

झाबुआ4 days ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ4 days ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ5 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ6 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!