Connect with us

अलीराजपुर

अलीराजपुर जिले के गौरव दिवस के आयोजन संबंधित तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई

Published

on

अलीराजपुर से ब्यूरो चीफ नयन टवली की खबर ✍️


अलीराजपुर – कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में अलीराजपुर जिला स्थापना दिवस 17 मई गौरव दिवस के आयोजन संबंधित बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष अलीराजपुर में आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने लाडली लक्ष्मी दिवस एवं अलीराजपुर जिले के स्थापना दिवस के तहत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी विस्तार से बताई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता चैहान, सांसद प्रतिनिधि श्री नागरसिंह चैहान, श्री माधोसिंह डावर, नगर पालिका अलीराजपुर अध्यक्ष श्री रितेा डावर, विधायक श्री प्रतिनिधि श्री र्खुाीद अली दीवान विोष रूप से उपस्थित थे। सभी ने गौरव दिवस के आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। सभी गणमान्यजन ने सुझाव दिये कि उक्त आयेाजन के तहत जिले की विभूतियों, उल्लेखनीय कार्य एवं सेवाएं देने वालों का सम्मान, जिले की सांस्कृतिक झांकी प्रस्तुत हो ऐसी गतिविधियों का आयेाजन किया जाए। साथ ही अलीराजपुर जिले के स्थापना दिवस को पर्व के रूप में मनाते हुए घर-घर दीप जलाकर, रंगोली सजाकर, बंधनवार बांधकर विभिन्न आयोजन के माध्यम से गौरव दिवस मनाया जाए। इसमें समस्त जिलेवासियों की सहभागिता सुनिचित होकर उक्त पूरे आयोजन को पूरे हर्षोल्लास से आयोजित किया जाए। बैठक में लाडली लक्ष्मी दिवस एवं गौरव दिवस के आयोजन के तहत की जाने वाली गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री सीएल चनाप, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग सुश्री जानकी यादव, एसडीएम अलीराजपुर श्रीमती लक्ष्मी गामड सहित विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख आदि उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित समस्त गणमान्यजन ने अपने-अपने विचार भी व्यक्त किये तथा जिले के स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में व्यापक रूप से मनाए जाने में सहभागिता करते हुए पूरे हर्षोल्लास से मनाने की बात कही।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Up Next

कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्धारा ग्राम पंचायत देवलानी जीआरएस की संविदा सेवाएं समाप्ति के आदेश जारी

Don't Miss

प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज । सांसद गुमानसिंह डामोर के वक्तव्य को एडिट कर वायरल की थी डा. विक्रांत भूरिया ने । रतलाम/झाबुआ । रतलाम,झाबुआ आलीराजपुर के सांसद श्री गुमानसिंह डामोर के नीजि सचिव सागरसिंह रावत की शिकायत पर झाबुआ कोतवाली में प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है । पुलिस ने आईपीसी की धारा 505(1)(बी), 120 बी, 499 एवं 500 के तहत मामला दर्ज किया है। उनके साथ युवक कांग्रेस आलीराजपुर के जिलाध्यक्ष दीपक भूरिया को भी आरोपी बनाया गया है। यह था मामला 29 अप्रेल को आलीराजपुर में जनजाति सुरक्षा मंच की डिलिस्टींग रैली के दोरान सांसद गुमानसिंह डामोर ने मीडिया को एक बयान दिया था जिसमे आदिवासी से अन्य धर्मो में धर्मान्तरित हुए लोगों जनजाति आरक्षण से वंचित करने के लिये लोकसभा और राज्यसभा में कानून बनाने और इसके पहले जनजागरण कर वातावरण बनाने की मांग की गई थी । आरोप हैै कि उनके बयान के आदिवासी से अन्य धर्मो में धर्मान्तरित हुए लोगों के आरक्षण समाप्त करने संबंधित हिस्से को वीडियों से एडिट किया गया जिसके बाद वीडियों यह दिखने लगा कि डामोर आदिवासियों का आरक्षण समाप्त करने की बात कर रहे है, वीडियों वायरल होने और सोश्यल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर अपलोड होने के बाद सांसद गुमानसिंह डामोर की ओर से उनके नीजि सचिव सागरसिंह रावत ने झाबुआ पुलिस को असली वीडियों सौप कर की थी जिसके परीक्षण उपरान्त झाबुआ कोतवाली पुलिस ने यह एफआईआर दर्ज की ।

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ15 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!