Connect with us

DHAR

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 मई को—– जिले में 35 खण्डपीठों का गठन

Published

on

 

रतलाम /  14 मई को नेशनल लो]8क अदालत का आयोजन जिला न्यायालय रतलाम एवं तहसील न्यायालय जारा, सैलाना एवं आलोट में प्रातः 10.30 बजे से किया जाएगा। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित होने वाली लोक अदालतों के लिए 35 खण्डपीठों का गठन किया गया है।

जिला न्यायालय रतलाम के लिए गठित खण्डपीठों के लिए बनाए गए पीठासीन अधिकारियों में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय रतलाम श्री हितेन्द्र कुमार मिश्रा, प्रथम जिला न्यायाधीश श्री संतोष कुमार गुप्ता, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री अरुण कुमार खराडी, तृतीय जिला न्यायाधीश श्री लक्ष्मण कुमार वर्मा, चतुर्थ जिला न्यायाधीश श्री योगेन्द्र कुमार त्यागी, पंचम जिला न्यायाधीश श्री शैलेष भद्कारिया, सप्तम जिला न्यायाधीश श्री निलेश कुमार जिरेती, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी/प्रथम व्यवहार न्यायाधीश श्री मयंक मोदी, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश श्री मनीष अनुरागी, षष्ठम व्यवहार न्यायाधीश श्री द्वारका प्रसाद सूत्रकार, सप्तम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2 श्री कृष्णा अग्रवाल, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड सुश्री नेहा उपाध्याय, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड सुश्री कृतिका, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड श्रीमती ज्योति राठौर, चतुर्थ व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड सुश्री मनदीप कौर सेहमी तथा पीठासीन अधिकारी श्रम न्यायालय रतलाम श्री अतुल बिल्लौरे पीठासीन अधिकारी बनाए गए हैं।

तहसील न्यायालय जावरा के लिए गठित खण्डपीठ में प्रथम जिला न्यायाधीश जावरा श्री रुपेश शर्मा, द्वितीय जिला न्यायाधीश श्री रविप्रकाश जैन, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती उषा तिवारी, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड जावरा श्री अरविंद कुमार बारला, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड श्री सूर्यपालसिंह राठौड, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड सुश्री प्रगति मित्रा, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड श्रीमती हर्षिता पीपरेवाल, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड श्री रोहित शर्मा तथा तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड सुश्री शिखा चतुर्वेदी पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

तहसील न्यायालय आलोट के लिए गठित खण्डपीठ में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुनील कुमार कौशिक, अतिरिक्त जिला एवं सत्र जिला न्यायाधीश श्री महेश कुमार चौहान, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड श्री अंशु चौहान गुप्ता, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड श्री मृणाल मोहित, तृतीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड श्रीमती निर्मला वास्कल्ो, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड श्री स्वास्तिक सावंत तथा प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड सुश्री मधुबाला सोलंकी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

तहसील न्यायालय सैलाना के लिए गठित खण्डपीठ में द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड सुश्री नेहा सांवनेर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड सुश्री श्रैया शर्मा तथा अतिरिक्त प्रथम व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खण्ड श्री अभिषेक सोनी नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ14 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ18 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!