Connect with us

झाबुआ

पत्रकार कल्याण परिषद झाबुआ द्वारा एसपी महेश चंद जैन को दी भावभीनी विदाई

Published

on

ख्वाब देखो और जुट जाओ,
असंभव को भी संभव बनाओं.
मिलकर प्रयास करों और
आसमाँ को भी मुट्ठी में भर लाओ ,
जिद करो और जीत जाओ .

पुलिस अधीक्षक महेशचंद जैन

झाबुआ – आपने अपनी प्राणवंत ऊर्जा व कुशल प्रशासनिक क्षमता से जिले में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था स्थापित की तथा विशेष रूप से बालिका सशक्तिकरण के प्रभावी कार्यक्रमों से अंचल में महिला एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित व भयमुक्त वातावरण भी तैयार किया है । आपके इस अभियान से जिले की बालिकाओं में भी जागरूकता आई । आपके पर्यावरण के प्रति प्रेम ने शहर की विरान हाथीपावा की पहाड़ियों को हरा भरा बनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन चेतना जागृत करने का भी सराहनीय कार्य किया |

पत्रकार कल्याण परिषद के सदस्यों ने उपरोक्त भावना के साथ पुलिस अधीक्षक महेश चंद जैन का झाबुआ से स्थानांतरण होने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया और साथ ही साथ उनके मंगलमय जीवन की कामना करते हुए भावभीनी विदाई दी | पत्रकार कल्याण परिषद सदस्यों में जिला अध्यक्ष प्रवीण सोनी , जिला सचिव पियूष गादिया , जिला उपाध्यक्ष मनोज अरोरा , जिला मंत्री नरेंद्र राठौड़ , जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम पटेल आदि पत्रकार उपस्थित थे |

पुलिस अधीक्षक महेश चंद जैन ने भी झाबुआ वासियों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाथीपावा की पहाड़ियों को हरा भरा करने में झाबुआ की जनता ने भी विशेष सहयोग दिया है जिनका में आभारी हूं और आशा करता हूं की झाबुआ की जनता इस हाथीपावा की पहाड़ी को यूं ही हरा भरा रखेगी | इसके साथ ही जिले की बालिकाओं के लिए भी एक पैगाम दिया है …….कम से कम 18 साल की उम्र तक पढ़ना और पढ़ाना है जीवन सुखद बनाना है जीवन सुखद बनाना है |एसपी जैन ने अंत मे कहा झाबुआ की जनता का स्नेह व प्यार में हमेशा याद रखूंगा |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!