Connect with us

झाबुआ

पर्यावरण फरिश्ता

Published

on

मेरे जीवित रहने के साथ मरणोपरांत भी मेरी आत्मा हाथीपावा में बसी रहेगी -ः महेशचन्द्र जैन
हाथीपावा को मप्र के साथ देश में भी नंबर वन स्थान पर लाना लक्ष्य है -ः श्री जैन

हाथीपावा के सौंदर्यीकरण को लेकर शहर की सामाजिक-धार्मिक-रचनात्मक संस्थाओं के साथ सभी समाजजनों ने मिलकर दी महेशचन्द्र जैन को ‘पर्यावरण फरिश्ता’’ की उपाधि
मैने अपने कार्यकाल में हाथीपावा का जितना सौंदर्यीकरण करना था उतना किया, उसमें आप सभीजनों एवं पूरे शहरवासियों का सराहनीय सहयोग रहा। अब आप सभी लोगों की जवाबदारी है कि आप इसका सौंदर्यीकरण बरकरार रखे, अपितु इसे ओर अधिक सुंदर बनाएं। मेरे जीवित रहने के साथ मरणोपरांत भी मेरी आत्मा हाथीपावा में बसी रहेगी। हाथीपावा को मप्र के साथ देश में भी नंबर वन स्थान पर लाना हम सभी का लक्ष्य होना चाहिए।
उक्त बात झाबुआ से स्थानांतरित हुए पुलिस अधीक्षक महेशचन्द्र जैन ने 16 जनवरी, बुधवार को दोपहर 11.30 बजे उनके निवास पर रखे सम्मान समारोह मे कहीं। उनका शहर की सभी सामाजिक-धार्मिक-रचनात्मक संस्थाओं के साथ समाजजनों द्वारा मिलकर विदाई समारोह के साथ शहर से सटी हाथीपावा पहाड़ी पर उनके द्वारा दिए गए अविस्मरणीय योगदान के लिए उनका भावभरा सम्मान रखा गया। आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्वयं पुलिस अधीक्षक श्री जैन के साथ अन्य अतिथियों में सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. केके त्रिवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी यशवंत भंडारी, वरिष्ठ रोटेरियन नुरूद्दीनभाई बोहरा, प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रवीण रूनवाल एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एलएस राठौर तथा आयोजन के सूत्रधार और सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंहर राठौर उपस्थित थे।
सामाजिक कार्यों से अपराधों में कमी लाने के श्री जैन ने किए अनूठे प्रयास
सर्वप्रथम संबोधित करते हुए वरिष्ठ इतिहासकार डॉ. केके त्रिवेदी ने कहा कि हमारे जिले में पुलिस अधीक्षक पद पर रहने के दौरान महेशचन्द्र जैन ने सामाजिक कार्यों के जरिये अपराधों में कमी लाने के प्रयास किए है। उनमें सामाजिक एवं रचनात्मक समरसता की भावना कूट-कूट भरी हुई है। यदि कोई भी व्यक्ति पेड़ या पौधा लगाता है, तो निचित तौर पर इस कारण उसकी मानसिक विकृति बदलती है और उसमें अपराधों से दूर रहने की भावना आती है। श्री जैन ने इसी तरह लोगों के मानसिकता एवं भाव बदलने का कार्य किया। इसके साथ ही उनके द्वारा जिले के ग्रामीण अंचलों में कम उम्र में लडकियों का विवाह नहीं करने एवं दहेज-दापा प्रथा पर भी सख्ती से रोक लगाई गई। इसके साथ ही महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य किया, जो अविस्मरणीय है।
सभी संस्थाओं ने किया भावभरा सम्मान
बाद उक्त गरिमामय आयोजन के सूत्रधार एवं सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर ने शहर की उपस्थित सभी सामामजिक, धार्मिक, रचनात्मक संस्थाओं के साथ समाजजनों को महेशचन्द्र जैन के सम्मान हेतु भावभरा आमंत्रण दिया। जिसमें मुस्लिम समाज एवं हजरत दीदार शाह वली रे.अ. उर्स कमेटी की ओर सदर नीरजसिंह राठौर, सचिव जैनुद्दीन शेख, संरक्षक डॉ. केके त्रिवेदी, यशवंत भंडारी, उमंग सक्सेना के साथ समीउद्दीन सैयद, अयूबअली सेयद, यूनूस लोधी आदि द्वारा पुष्पमालाओं से, जिला आजाद साहित्य परिषद् की ओर से डॉ. त्रिवेदी, श्री भंडारी, जयेन्द्र बैरागी द्वारा शाल ओढ़ाकर, आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट की ओर से संस्थापक अध्यक्ष राजेश नागर, सेवा प्रकल्प परार्मादाता सुधीरसिंह कुशवाह, सेवा प्रकल्प सचिव सुनिल चौहान, अशोक शर्मा, राजकुमार पाटीदार, सकल व्यापारी संघ से अध्यक्ष नीरजसिह राठौर, सचिव पंकज जैन मोगरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश पटेल, सह-सचिव हरिश शाह लालाभाई, कोषाध्यक्ष राजेश शाह, वरिष्ठजनों में प्रवीण रूनवाल, कैलाशचन्द्र श्रीमाल, अशोक सकलेचा, अमित जैन, मनोज संघवी, हार्दिक अरोरा आदि ने श्री जैन का पुष्पमालाओं से भावभरा सम्मान किया ।
रोटरी क्लब ‘मेन’ एवं आजाद ने पुष्प गुच्छ भेंट किया
जैन सोयल ग्रुप ‘मेन’ से प्रेम प्रकाश कोठारी, जैन सोशियल ग्रुप मैत्री की ओर से पंकज कोठारी, रोटरी क्लब ‘मेन’ की ओर से वरिष्ठ रोटेनियन नुरूद्दीनभाई बोहरा, यशवंत भंडारी, उमंग सक्सेना, मगनलाल गादिया, प्रतापसिंह सिक्का, अध्यक्ष अमितसिंह जादौन (यादव), कार्यवाहक सचिव राकेश पोद्दार, रोटरेक्ट क्लब सचिव दौलत गोलानी, रोटरी क्लब आजाद की ओर से संजय कांठी, अजय रामावत, अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव देवेन्द्र पटेल, अशोक सकलेचा, अशोक शर्मा, श्री पाटीदार द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किया गया।
गायत्री परिवार एवं पेंशनरों ने किया अभिनंदन
बचपन बचाओ आंदोलन, बाल अधिकार मंच, अंर्तराष्ट्रीय मानव अधिकार काउंसिल एवं जिला टीबी फोरम से से डॉ. एलएस राठौर, रामप्रसाद वर्मा, अरूण डामोर, जितेन्द्रसिंह सोलंकी, अयूब अली सैयद, रवि बारिया, कैलाश भाबोर, ओमप्रकाश मेड़ा ने श्री जैन का पुष्पामालाओं से भावभरा सम्मान किया। गायत्री परिवार की ओर से विनोदकुमार जायसवाल, श्री पुरोहित, सुजाता जायसवाल, कु. गरिमा जायसवाल एवं अन्य वरिष्ठ गायत्री परिजन, जिला पेंशनर्स एसोसिएान की ओर से अध्यक्ष रतनसिंह राठौर, मणिलाल पडियार, राजेश नागर, अरविन्द व्यास, , जयेन्द्र बैरागी ने स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक का शाल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंटकर भव्य सम्मान किया गया।
महिलाओं ने किया अभिनंदन
इस अवसर पर संकल्प ग्रुप की ओर से श्रीमती भारती सोनी, सीमा त्रिवेदी, मंजु मि़स्त्री, इन्हरव्हील क्लब शक्ति से , शीतलसिंह जादौन, ऋतु सोडानी, रक्षा गादिया, निकीता जैन,शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास एवं केशव इंटरनेनल स्कूल से ओम शर्मा, पं. राजकुमार देवल, श्री मनकामेशवर महादेव मंदिर समिति की ओर से अजय रामावत, अशोक शर्मा, निलेश शाह, राजेश शाह, मुस्लिम पंचायत की ओर से जिला सदर मुर्तना खान, अब्दुल गफफूर सा, सोना-चांदी व्यापारी एसोसिएशन की ओर से नितीन जैन धम्मानी एवं भव्य जैन, जिला टेबल टेनिस एवं कराते एसोसिएान की ओर से उमंग सक्सेना, कमलेश पटेल, जितेन्द्रसिंह सोलंकी आदि ने श्री जैन का अभिनंदन किया।
समाजजनों ने किया सम्मान
श्वेतांबर जैन श्री संघ की ओर से संजय मेहता, तेरापंथ महासभा की ओर से पंकज कोठारी, स्थानकवासी श्री संघ से प्रवीण रूनवाल, कैलाशचन्द्र जैन, मीडिया ग्रुप की ओर से यशवंत भंडारी, अमितसिंह जादौन, दौलत गोलानी, राकेश पोद्दार, राधेश्याम पटेल, संजय कांठी, विपुल पांचाल, जैनुद्दीन शेख आदि ने श्री जैन का भावभरा स्वागत किया। यूनिसेफ एवं चाईल्ड लाईन की ओर से जिम्मी निर्मल एवं उनकी टीम द्वारा श्री जैन का सम्मान किया गया।
पर्यावरण फरिश्ता की उपाधि से नवाजा गया
अंत में शहर की सभी सामाजिक-धार्मिक-रचनात्मक संस्थाओं तथा सभी समाजजनों की की ओर से शहर से सटे हाथीपावा को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल में तब्दील करने एवं पर्यावरण के क्षेत्र में अनुकरणी तथा अविस्मरणीय कार्य करने पर महेशचन्द्र को ‘पर्यावरण फरिश्ता’ की उपाधि से नवाजते हुए उन्हें ‘पर्यावरण फरिश्ता’ का अभिनंदन पत्र प्रदान किया गया। इस अभिनंदन-पत्र का वाचन यशवंत भंडारी ने किया। इसके साथ ही इस दौरान श्री जैन को शहर के कई नागरिकों एवं संस्थाओं ने भी उपहार, पुष्प गुच्छ आदि भी भेंट किए। समारोह का सफल संचालन मप्र उपभोक्ता हितैषी मंच के जिलाध्यक्ष जयेन्द्र बैरागी ने किया एवं इस अभूतपूर्व तथा ऐतिहासिक सम्मान के लिए सभी के प्रति आभार स्वयं महेचन्द्र जैन ने माना।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ12 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ12 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!