Connect with us

DHAR

भाजपा ने पूर्व पार्षद प्रहलाद पटेल को बनाया महापौर पद का प्रत्याशी

Published

on

भाजपा ने पूर्व पार्षद प्रहलाद पटेल को बनाया महापौर पद का प्रत्याशी

रतलाम; पिछले कई दिनों से भाजपा महापौर प्रत्याशी को लेकर कयासों पर विराम लगा है। भाजपा ने प्रहलाद पटेल के नाम पर मुहर लगाई है।महापौर पद के लिए कई नाम सामने आ रहे थे।जिसमें प्रहलाद पटेल ने बाजी मारी है।बता दें कि प्रहलाद पटेल रतलाम नगर निगम में पार्षद पद पर रहे हैं।अपनी स्वच्छ और उज्जवल छवि से अलग ही पहचान रखते हैं। सूत्रों के अनुसार प्रहलाद पटेल को शहर विधायक चेतन्य काश्यप की पसंद बताया जा रहा हैं। महापौर प्रत्याशी की दौड़ में प्रहलाद पटेल का नाम फाइनल कराने में शहर विधायक की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका रही है। पटेल के नाम के साथ और भी दावेदारों के नाम चल रहे थे।पटेल के सहज सरल और मिलनसार व्यक्तित्व से ही महापौर पद की दौड़ में अव्वल स्थान मिला।
भाजपा के आलाकमान नेताओं से सीधा संपर्क नहीं होने के बाद भी पटेल अपनी दावेदारी को लेकर सहज नजर आ रहे थे। पिछले कई दिनों से दावेदारों का रतलाम से लेकर भोपाल का दौर जारी था।जिसमें पांच से अधिक दावेदार सक्रिय होकर टिकट के लिए कतार में खड़े थे।सूत्रों की माने तो रतलाम के नाम को लेकर स्थानीय नेताओं के साथ ही भोपाल और राष्ट्रीय स्तर के नेता भी अपनी पसंद का नाम फाइनल कराने की कोशिशों में लगे हुए थे। मंगलवार को अंतिम दौर के विचार विमर्श में पार्टी ने स्थानीय नेतृत्व की पसंद को तवज्जो देते हुए आखिरकार पूर्व पार्षद प्रहलाद पटेल का नाम फाइनल कर दिया।
कौन है प्रहलाद पटेल
16 मार्च 1976 को जन्मे पटेल 1995 में संघ के पूर्व स्वयं सेवक होने के बाद भाजपा से संलग्न हुए।पटेल का परिवार आरएसएस से जुड़ा हुआ हैं।जिनका मुख्य व्यवसाय कृषि व मेरीज गार्डन का है

रतलाम के महापौर प्रत्याशी पद के लिए मची लम्बी खींचतान के बाद आखिरकार प्रहलाद पटेल ने अशोक पोरवाल को पछाड दिया है। भाजपा द्वारा जारी की गई दूसरी सूचि में प्रहलाद पटेल को रतलाम से महापौर प्रत्याशी घोषित किया है। दसरी तरफ इन्दौर से पुष्यमित्र भार्गव को प्रत्याशी बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि रतलाम महापौर प्रत्याशी को लेकर लम्बी जद्दोजहद चली थी और पहले एक बार पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल को प्रत्याशी बनाया जाना लगभग तय हो गया था। लेकिन अशोक पोरवाल की उम्मीदवारी को लेकर जबर्दस्त नाराजगी उत्पन्न हो गई थी। आखिरकार पार्टी संगठन ने प्रहलाद पटेल को रतलाम का महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। महापौर प्रत्याशी के रुप में प्रहलाद पटेल के चयन में रतलाम विधायक चैतन्य काश्यप की प्रमुख भूमिका रही। श्री काश्यप के प्रयासों से प्रहलाद पटेल का टिकट तय हुआ है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ11 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ15 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!