Connect with us

झाबुआ

तेरापंथ युवक परिषद झाबुआ द्वारा==========!!!!!!!!!!!!! मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन 20 जनवरी को

Published

on

रक्तदान से बच सकता है जीवन, रक्तदान को प्रोत्साहन करने के लिए, मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का आयोजन 20 जनवरी को

झाबुआ – आपका रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। आपके दिए गए रक्त से किसी का जीवन बचाया जा सकता है या उसे एक नई जिंदगी दी जा सकती है हर व्यक्ति की जिंदगी महत्वपूर्ण है। इसलिए रक्तदान करना जरूरी है। उपरोक्त भावनाएं और जन जागरुकता को लेकर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा देशभर में मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य आमजन में रक्तदान की महत्वता को बताना और जन जागरूकता लाना |

दरअसल, मानव सेवा से जुड़ी सामाजिक सेवा के अंतर्गत जनमानस में रक्तदान के प्रति जागरूकता और पीड़ित मानवता की सेवा के उद्देश्य से अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद द्वारा इस वर्ष भी देश भर में अलग अलग झोन के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर (मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव) आयोजित किए जा रहे है। इस बारे में जानकारी देते हुए मेगब्ल्ड डोनेशन ड्राइव के मध्यप्रदेश राज्य प्रभारी राजेश वोरा ने बताया कि पश्चिमी झोन के अंतर्गत नेपाल व देश के 5 राज्यो सहित पूरे मध्यप्रदेश में दिनांक 20 जनवरी को रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे है। यह भी बताया कि पूरे देश भर में 4 दिन में 4 झाेन के माध्यम से 1 लाख ब्लड यूनिट संग्रहण करने का लक्ष्य रखा गया है |
झाबुआ में भी होगा रक्तदान शिविर का आयोजन:
मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के झाबुआ क्षेत्र के संयोजक नीरज गादिया ने जानकारी देते हुए बताया कि झाबुआ मे भी 20 जनवरी को रक्तदान शिविर बस स्टैंड स्थित जिला चिकित्सालय पर प्रातः 9.30 बजे से आयोजित होगा और दोपहर 2 बजे समाप्त होगा |जिसमे एक ओर रक्तदाताओ द्वारा रक्तदान किया जाएगा, वही साथ-साथ रक्तदान की रुचि रखने वाले आगन्तुक पुरुषों व महिलाओं के ब्लड ग्रुप का परीक्षण कर उन्हें कार्ड बनाकर दिया जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत रक्तदान कर जरूरतमंद की मदद कर सके। तेरापंथ युवक परिषद झाबुआ के के अध्यक्ष विपिन भंडारी और सचिव वैभव कोठारी ने नगर की विभिन्न संस्थाओं और आमजन से सहयोग की अपील की है।

तेयुप की 344 शाखा परिषदाे के माध्यम से 1 लाख ब्लड यूनिट संग्रहण का लक्ष्य
मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के झाबुआ क्षेत्र के सह संयोजक मितेश गादिया ने बताया कि अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद तेरापंथ समाज के युवाओं का एक संगठन है। जो देश भर में फैली अपनी करीब 344 शाखा परिषदों के माध्यम से समय समय पर आध्यात्मिक और सामाजिक दोनों प्रकार की गतिविधिया संचालित करता है। इस बार भी देशभर में 344 शाखा परिषदाे के माध्यम से 750 शिविर का आयोजन कर 1 लाख ब्लड यूनिट का संग्रहण का लक्ष्य रखा गया है | जानकारी अनुसार मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के तहत रक्तदान शिविर आयोजित कर कर 17 सितंबर 2012 को 96600 ब्लड यूनिट संग्रहित की और 6 सितंबर 2014 को 100212 ब्लड यूनिट संग्रहित कर , देशभर में एक साथ एक दिन एक लाख से अधिक ब्लड यूनिट का संग्रहण कर एक रिकॉर्ड बनाया था |

ब्लड डोनेट करने से पहले करें ये तैयारी

सुबह पानी जरूर पीएं। नाश्ता जरूर करें। कोई दवा लेते हैं तो उसे जरूर खाएं और रक्तदान से से पहले डॉक्टर को बताएं।डोनेशन से पहले फॉर्म में पूरी जानकारी भरें। 18 से 65 साल की उम्र का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति ब्लड दे सकता है। 90 दिन पहले ब्लड दिया है तो भी आप कैंप में कर सकते हैं रक्तदान।

झाबुआ में भी रक्तदान शिविर

शिविर – 20 जनवरी 2019, रविवार |

स्थान – जिला चिकित्सालय ,झाबुआ |

समय – प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक|

आयोजक- तेरापंथ युवक परिषद झाबुआ ट

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ9 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ13 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ2 days ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!