Connect with us

झाबुआ

कल्लाजी महाराज फ़िल्म की शूटिंग झाबुआ में

Published

on

रविवार को झाबुआ कल्लाजी धाम पर होगी द प्राइड ऑफ राजपूताना वीर कल्ला फिल्म की शूटिंग ।

लोक कल्याण और आस्था के केन्द्र लोकदेवता कल्लाजी महाराज के जीवन पर फिल्म बन रही है । जिसकी एक दिन शूटिंग रविवार को झाबुआ स्थित कल्लाजी धाम पर होगी । कल्लाजी धाम के गादिपति श्री संतोष सिंह गेहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म का निर्माण मुंबई की नाथ मूवीज़ कर रही है । फिल्म के निर्माता-निर्देशक सुनील आचार्य हैं । प्राईड ऑफ राजपूताना की टीम रविवार को झाबुआ पहुंच रही है । स्थानीय कल्लाजी धाम,
कालिका माता मंदिर के पीछे सुबह 10 बजे से फिल्म के जरूरी सीन को शूट किया जाएगा । रविवार को कल्लाजी धाम में कल्लाजी महाराज के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है । इसी के मद्देनज़र फिल्म का शूट यहां किया जा रहा है । कालिका माता मंदिर के पीछे सुबह 10 बजे से फिल्म के जरूरी सीन को शूट किया जाएगा । रविवार को कल्लाजी धाम में कल्लाजी महाराज के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है । इसी के मद्देनज़र फिल्म का शूट यहां किया जा रहा है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!