Connect with us

झाबुआ

छात्रावास अगराल मे निरीक्षण के दौरान पाई गई अव्यवस्था एवं अनियमितताओ के कारण………. प्राचार्य एवं अधीक्षिका को तत्काल हटाया

Published

on

झाबुआ – कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त श्री प्रशांत आर्य, सहायक संचालक श्री नरेंद्र भिडे एवं क्षेत्र संयोजक सुश्री अनामिका रामटेके जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अगराल एवं कन्या छात्रावास अगराल का विगत 30 जनवरी 2019 को आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमे प्राचार्य द्वारा शासन के निर्देशो का पालन नही किया जाना, स्टाफ एवं विद्यार्थियो पर नियंत्रण नही होना, संस्था मे साफ-सफाई एवं विद्युत व्यवस्था सही नही पाई जाना, तथा संस्था के समस्त अभिलेखो का संधारण नियमानुसार नही किये जाने से, वित्तीय अनियमितता की संभावना प्रतीत होने से कलेक्टर श्री सिपाहा के आदेशानुसार श्री एस.कुमार प्रभारी प्राचार्य को तत्काल पद से हटाते हुए मूल संस्था हेतु कार्यमुक्त किया गया है। उनके स्थान पर संस्था का प्रभार अन्य आदेश तक के लिये सहायक संचालक श्री नरेंद्र भिडे जनजातीय कार्य विभाग झाबुआ को सौंपा गया। साथ ही एकलव्य कन्या छात्रावास अगराल मे गंदगी एवं अनियमितताओ के फलस्वरूप श्रीमती सुनिता परमार अधीक्षिका आदर्श आवासीय कन्या छात्रावास अगराल विकासखंड थांदला को अधीक्षिका के प्रभार से मुक्त कर कु. आशा डामोर सहायक अध्यापक प्रा.वि. हमीरफलिया संकुल केंद्र हाईस्कूल हरिनगर विकासखंड थांदला को आदर्श आवासीय कन्या छात्रावास अगराल विकासखंड थादला मे अधीक्षिका का प्रभार अन्य आदेश पर्यन्त सौंपा गया है।
साथ ही कलेक्टर द्वारा जिले मे शिक्षा गुणवत्ता मे सुधार हेतु संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओ की नियमित मानीटरिंग करने के लिये खंड शिक्षा अधिकारी/खंड स्त्रोत समन्वय, जनपद शिक्षा केंद्र/मंडल संयोजक/जनशिक्षक, जनशिक्षा केंद्र को निर्देश दिये गये तथा संस्थाएं नियमित एवं सुचारू रूप से समयावधि संचालित नही पाये जाने पर अनुशासनात्क कार्यवाही किये जाने के सख्त निर्देश दिये गये है।
श्री नरेंद्र भिडे सहायक संचालक एकलव्य आवासीय विद्यालय अगराल मे पदस्थ
कलेक्टर श्री प्रबल सिपाहा ने एकलव्य आवासीय विद्यालय अगराल के सुचारू संचालन के लिये श्री नरेंद्र भिडे सहायक संचालक आदिवासी विकास विभाग की प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अगराल (थांदला) जिला झाबुआ मे पदस्थापना की है। श्री नरेंद्र भिडे सहायक संचालक को अपने पदीय कार्य के अतिरिक्त प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अगराल जिला झाबुआ मे अन्य आदेश पर्यन्त तक कार्य करने हेतु आदेशित किया गया है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2021. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!