Connect with us

झाबुआ

एयर स्ट्राईक एवं अभिनंदन की वापसी हमारी सेना एवं सरकार की सबसे बडी उपलब्धि- विधायक गुमान सिंह डामोर

Published

on

झाबुआ से राजेंद्र सोनी की रिपोर्ट
चार आतंकवाद प्रभावित जिलों का अलग राज्य बना कर समस्या का हल निकाला जाना चाहिये-
प्रेसवार्ता का आयोजन कर भारतीय सेना की उपलब्धि का बयान किया
झाबुआ । मीडिया को प्रजातंत्र का चौथा स्तंभ माना गया है और मीडिया ही समाज को घटनाक्रमों का आईना दिखाने एवं वास्तविकताओं से परिचित कराने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता है। मेरा सोचना है कि प्रतिमाह कम से कम एक बार अपने मीडिया साथियों के साथ बैठ कर विचारों का आदान प्रदान हो । हाल ही में 14 फरवरी को पुलवामा में हुई आतंकवादी घटना मे 45 से अधिक शहीद हुए जवानों की शहादत का भारत सरकार एवं हमारी सेनाओं ने 13 वें दिन ही तीनो सेनाओं की तैयारी के चलते पाकिस्तान जैसे आतंकवादी देश को अपनी रणनीति के तहत रात्री में एयर स्ट्राईक करके पाहिकस्तान मे घुस कर लकरे तोयबा के ठिकानों पर हमला करके पाकिस्तान के एफ 16 जैसे पावरफुल विमान को हमारे वायुसेना के मीग-20 विमान ने मार गिराने का काम करके बता दिया है कि भारत की सेना किसी भी स्तर पर कमजोर नही है । पाकिस्तान के एफ 16 जैसे ताकतवर विमानों को हमारे जाबांज सिपाहियों ने हमारी सेना मे घुसने नही दिया और विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान का मिग 20 इसके दौरान क्रे हुआ और अभिनंदन पेरशाुट से कुदे , किन्तु वे पाकिस्तान के कब्जेवाले कशमीर में उतरे जहां पाकिस्तान ने उन्हे घेर लिया । इसे लेकर हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुटनीति एवं भारतीय सेना के अदम्य साहस के चलते विशवस्तर पर से पाकिस्तान पर दबाव बनाने मे कामयाब हुए और पाकिस्तान को हमारे जाबांज अभिनंदन को वापस भारत भेजना पडा । यह हमारी सरकार एवं सेना की सबसे बडी उपलब्धि है। आज हमारे प्रधानमंत्री के 56 इंच के फौलादी इरादे के कारण पाकिस्तान थर्र थर्र कांप रहा है । आज हमें अपने वीर सैनिकों के मनोबल को बढाने के लिये मिल कर काम करना होगा । आने वाले समय में लोक सभा के निर्वाचन आने वाले है और इन घटनाओं को राजनैतिक नही बल्कि देशप्रेम की भावनाओं से देखा जाना चाहिये । उक्त बात क्षेत्रीय विधायक गुमानसिंह डामोर ने रविवार रात्री मे एक नीजि होटल मे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए कहीं । उन्होने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सभी को एकजूट रह कर सेना का हौसला बढाना है ।
श्री डामोंर ने आगे कहा कि झाबुआ जिले में इस घटना को लेकर अच्छी प्रतिक्रिया दी है। हमारे जिले के किसानों ने पाकिस्तान को निर्यात होने वाले यहां के टमाटरों को भेजना बंद कर दिया है। लम्बे समय से जम्मु एवं कमीर आतंकवाद से प्रभावित है किन्तु पूर्व की किसी भी सरकार ने प्रभावी तरिके से पाकिस्तान पर दबाव बनाने जैसा कदम नही उठाया है और ना ही कोई कार्रवाही की है। श्री डामोर ने कहा कि 14 फरवरी के घटनाक्रम को लेकर कमीर में अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था हटाने का सरकार का निर्णय दे हित मे ही रहा है। आज पाकिस्तान की कारस्तानी को लेकर चीन, रूस, अमेरिका, फ्रांस आदि महाक्तियों का भारत को समर्थन मिल रहा है और पाकिस्तान विव स्तर पर अलग थलग पड गया है। कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह द्वारा भारत सरकार से एयर स्ट्राईक के सबुत मांगने एवं पाकिस्तान के सूर मे सूर मिलाने के बयानों के बारे मे पुछे गये सवाल के उत्तर में कहा कि दे के कई नेता मीडिया में सूर्खियों मेब ने रहने के लिये इस तरह के उलुल जुलुल बे-सिर पैर की बयानबाजी कर रहे है । उन्होने ऐसे राजनेताओं को आडे हाथ लेते हुए कहा कि आतंकवाद की समस्या तत्कालीन सरकार की ही देन है। इसके समाधान के लिये वर्तमान सरकार के नेतृत्व मे भारतीय सेनाओ ं ने उपाय किये है और जो कदम उठाये हे वे काफी महत्वपूर्ण है । कशमीर मे अब सेनाने ऐसे कदम उठाना शुरू कर दिये है जिससे अलगाववादियों के हौसले पस्त हो रहे है। बन्दूक उठाने वालें लोगों को मार दिया जावेगा । कमीर मे स्थानीय लोगों का व्यापक समर्थन सेना को मिल रहा है ।और इस प्रक्रिया से समस्या के हल मे समय लग सकता है ।
श्री डामोर ने कहा कि भारत सरकार ने जम्मु कशमीर में अजजा, अजा एवं अन्य पिछडा वर्ग के साथ ही सामान्य वर्ग के लिये भी 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान लागू कर दिया है। कशमीर मे चार जिले आतंकवाद से प्रभावित है और मेरे विचार से इन चार जिलों को मिला कर पृथक राज्य का गठन किया जाना चाहिये ताकि ताकत के साथ आतंकवाद एवं अलगाववाद की समस्या का निपटारा किया जासकें । श्री डामोर ने कहा कि आमतौर पर राज्यो का गठन भाा के आधार पर होता है और ऐसे में चार जिलों के लिये पृथक राज्य बनाये जाने से समस्या का निराकरण करने में सहजता हो सकती है। श्री डामोर ने विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की तारीफ़ करते हुए भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान मे आतंकवादी लकरे तोयबों के ठिकानो कोखत्म करने को एक बडी उपलब्धि बताया ।
इसके पूर्व जिला भाजपाध्यक्ष ओम प्रकाशशर्मा ने आगन्तुक मीडिया के साथियों का स्वागत करते हुए पुलवामा मे हुई घटना के बाद भारतीय सेना द्वारा उठाये गये कदमों के बारे में संक्षिप्त उदबोधन दिया । इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ओपी राय, जिला महामंत्री प्रवीण सुराणा, कल्याणसिंह डामोर, अजय पोरवाल, लक्ष्मणसिंह नायक, भूपेश सिंगोड, विशवास सोनी, पपीश पानेरी, अजय सोनी, सहित बडी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित थे ।

———————————————————-

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ8 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ8 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!