Connect with us

झाबुआ

गोवर्धननाथजी की हवेली के 151 वें पाटोत्सव को लेकर प्रथम बैठक का हुआ आयोजन

Published

on

गोवर्धननाथजी की हवेली के 151 वें पाटोत्सव को लेकर प्रथम बैठक का हुआ आयोजन।भव्याति भव्य रूप से पाटोत्सव आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिये किया विचार विमर्श। झाबुआ । नगर मे वल्लभाचार्य पुष्टिमार्गीय सम्प्रदाय की पाट परंपरा के माध्यम से पिछले 151 बरसों से नगर के हृदय स्थल पर स्थित भगवान श्री गोवर्धननाथजी की हवेली के 16 जून 2019 को अपनी स्थापना के 151 वर्ष पूर्ण होने पर जून माह में मंदिर के भव्य पाटोत्सव मनाने को लकर रविवार सायंकाल 7 बजे गोवर्धननाथजी की हवेली में प्रथम बैठक मंदिर के ट्रस्टी हरिश शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई् । इस अवसर पर रानापुर से विशेष मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिये गोपाल हरसौला , महेश हरसौला विशेष रूप से उपस्थित हुए । माह जून में गोवर्धननाथजी की हवेली के स्थापना के 151 वे वर्ष में प्रवेश को लेकर एक पखवाडे का आयोजन किये जाने हेतु बैठक में उपस्थित सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने अपने अपने सुझाव प्रस्तुत किये । ज्ञातव्य है कि 150 वर्ष पूर्व झाबुआ के तत्कालीन राजा गोपालसिंह जी द्वारा नाथद्वारा राजस्थान से भगवान की प्रतिमा को हाथी पर बिराजित करके यहां लाया गया था तथा तत्समय 1008 गोस्वामी गिरधारीजी महाराज ने विधि विधान से हवेली में भगवान गोवर्धननाथ जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से करवाइ् थी, तब से आज तक उसी परंपरा के अनुसार भगवान के समयानुसार दर्शनों एवं उत्सवों का आयोजन यहां सतत होता चला आ रहा है । ट्रस्टी हरिश शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि पाटोत्सव के दौरान प्राप्त सुझावों एवं सहमति के अनुसार एक पखवाडे तक विभिन्न आयोजन किये जाना है जिसमें 11 दिवसीय ठाकुरजी के मनोरथ के अलावा सांध्यकालीन आयोजन एवं छप्पन भोग अर्पण के अलावा भागवत कथा आदि का आयोजन इन्दौर से पूज्य दिव्येशजी महाराज के सानिध्य मे किये जावेगे । मंदिर के पूजारी पण्डित दिलीप आचार्य के अनुसार बैठक मे हुई चर्चा के अनुसार इस अवधि में महाराजश्री के वचनामृतों के अलावा संस्कार शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर के आयोजन किया जाना प्रस्तावित है। पाटोत्सव आयोजन को लेकर रविवार को हुई प्रथम बैठक में बडी संख्या में पुरूष एवं महिलायें तथा यमुना मंडल की सदस्यायें जिसमें समाज सेवी अजय रामावत, मनोहर नीमा, जितेन्द्र शाह, शेष नारायण मालवीय,लक्ष्मीनारायण शाह, निरंजन चौहान सौभाग्यसिंह चौहान, राजेन्द्रकुमार सोनी, रमेशचन्द्र त्रिवेदी, बृजबिहारी त्रिवेदी, मोहनव्यास, राजेन्द्र अग्निहौत्री, श्रीमती प्रेमा भाटी, शीला त्रिवेदी, कृष्ना सोनी,, श्रीमती मंजु मिस्त्री, शिवकुमारी सोनी, पार्षद अजय सोनी, श्री कृष्ण माहेवरी, राधेयाम पटेल, श्रीमती विजया भट्ट, जयप्रकाश शाह, रमेश त्रिवेदी, उमांशकर मिस्त्री, सत्यनारायण सोनगरा सहित बडी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे । श्री गोवर्धननाथजी की हवेली के 151 पाटोत्सव को धुमधाम से मनाये जाने के लिये नगर की धर्मप्राण जनता का सहयोग प्राप्त कर इसे ऐतिहासिक कार्यक्रम बनाये जाने के लिये आगामी बैठकों में भी विचार विर्मशकिया जावेगा । प्रति रविवार को मंदिर में सायंकाल 6 बजे से इस तरह की बैठकों का आयोजन किया जावेगा ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ1 day ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ1 day ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!