Connect with us

झाबुआ

अंतरराज्यीय अपराधी जहरीली शराब के साथ धराया

Published

on

मध्यप्रदेश

कोतवाली पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। पकड़े गए अपराधी के ऊपर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में मामले पंजीबद्ध है। कुख्यात आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई राज्यों की पुलिस प्रयास कर रही थी मगर आज झाबुआ पुलिस को इसमें सफलता मिली। कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र सिंह रघुवंशी को मुखबिर से सूचना मिली थी की फरार आरोपी क्षेत्र अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। पुलिस अधीक्षक विनीत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर के निर्देशन व एसडीओपी झाबुआ इडला मौर्य के मार्गदर्शन में कोतवाली निरीक्षक ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश में बोरी रोड श्मशान घाट के पास घेराबंदी की जिसमे फरार अपराधी जुवान सिंह पिता रुमाल सिंह वसुनिया निवासी ताड़ी फलिया सुलामहुड्डा थाना कल्याणपुरा को चोरी की मोटर साइकिल पर 60 लीटर विषैली शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जुवान सिंह को मेघनगर में हुई लूट के मामले में 6 साल की कैद हुई थी, छुटने के बाद आरोपी ने पेट्रोल पंप और पानसेमल में 3 किलो सोने को लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल आरोपी से पुलिस अन्य मामलों में उसकी भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है। अवैध शराब परिवहन में उपयोग ली गईं मोटर साईकिल चंदन नगर से वर्ष 2018 में चोरी चली हुई थी ।
जवान सिंह को पकड़ने मे पारा उप निरीक्षक रमेश कोली , सहायक ऊप निरीक्षक एम एस वाजपेयी एंव प्र आर प्रेमचंद आर 10 भारत सिंह 49 तान सिंह गूलाब 384 इलाहाबाद 112 राजेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!