Connect with us

झाबुआ

कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता……….. अंतरराज्यीय अपराधी जहरीली शराब के साथ पकड़ाया

Published

on

झाबुआ -आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय कोतवाली पुलिस को वाहन चेकिंग के दौरान अंतरराज्यीय अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। बताया जाता है कि अपराधी के ऊपर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में मामले पंजीबद्ध है। कुख्यात आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई राज्यों की पुलिस प्रशासन द्वारा इनाम भी घोषित किया गया था।
जानकारी अनुसार कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र सिंह रघुवंशी* को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी की फरार आरोपी द्वारा कोतवाली क्षेत्र में अवैध शराब का परिवहन किया जाना है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद *पुलिस अधीक्षक विनीत जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर के निर्देशन व एसडीओपी झाबुआ इडला मौर्य के मार्गदर्शन में कोतवाली निरीक्षक नरेंद्र सिंह रघुवंशी* द्वारा टीम गठित कर उक्त आरोपी की तलाश में बोरी रोड श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर फरार अपराधी *जुवान सिंह पिता रुमाल सिंह वसुनिया निवासी ताड़ी फलिया सुलामहुड्डा थाना कल्याण पुरा झाबुआ को 60 लीटर विषैली शराब* के साथ एक चोरी की मोटरसाइकिल पर परिवहन करते गिरफ्तार किया गया है। *ज्ञात हो की जुवान सिंह पर मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात* जैसे राज्यों के कई जिले में डकैती समेत कई अपराधों अंजाम दे चुका है और इस पर अलग-अलग राज्यों में दर्जनोंं मामले पंजीबद्ध है। जवान सिंह को मेघनगर में हुई लूट के मामले में 6 साल की कैद हुई थी। छुटने के बाद आरोपी ने पेट्रोल पंप और पानसेमल में 3 किलो सोने को लूटने की वारदात की थी। आरोपी से पूछताछ जारी है पुलिस द्वारा संभावना जताई जा रही है की इससे अन्य अपराधों के खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने बताया की अपराध मे प्रयोग मे लायी मोटर साईकिल चंदन नगर से वर्ष 2018 में चोरी चली गई थी।
जवान सिंह को पकड़ने मे पारा उप निरीक्षक रमेश कोली , सहायक ऊप निरीक्षक एम एस वाजपेयी एंव प्र आर प्रेमचंद आर 10 भारत सिंह 49 तान सिंह गूलाब 384 इलाहाबाद 112 राजेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!