Connect with us

झाबुआ

मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है…… एसपी विनीत जैन

Published

on

झाबुआ – लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर पुलिस पूरी तरह से सजग है चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से कराना, पुलिस की प्राथमिकता हैं | चुनाव के मद्देनजर प्रारंभिक तौर पर पुलिस की सारी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है. पुलिस ने पिछले विधानसभा से ज्यादा कार्रवाई जिला पुलिस झाबुआ द्वारा लोकसभा चुनाव काे देखते हुए की जा चुकी है और मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है | समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है साथ ही साथ पुलिस ने संदिग्ध लोगों का बॉन्ड ओवर करने का दावा किया है पुलिस इंटरस्टेट चौकियां बनाकर नाकेबंदी की योजना पर भी काम कर रही है जिले में अवैध हथियार ले जाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई , साथ ही साथ आपराधिक किस्म के बदमाशों के खिलाफ भी जिला बदर की कार्रवाई की गई |

लोकसभा चुनाव की क्या तैयारी को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में एसपी विनीत जैन ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर झाबुआ पुलिस काफी सख्ती बरत रही है. चुनाव को लेकर डिस्ट्रिक्ट प्लान तैयार हो चुका है जिले के किस मतदान केंद्र पर कितनी पुलिस लगेगी उसकी तैयारी पूर्ण कर ली है वेरिएबल और क्रिटिकल मतदान केंद्रों के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि इन मतदान केंद्रों पर थोड़ा फोर्स ज्यादा रहता है तो उसकी व्यवस्था की गई है इन क्षेत्र के मतदान केंद्र पर मतदान करने में असुविधा ना हो उसके लिए फ्लैग मार्च भी करेंगे ताकि लोग बिना किसी डर के स्वतंत्र रूप से मतदान कर सकें | श्री जैन ने यह भी बताया की आदर्श आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने अवैध शराब और ताड़ी बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने अब तक 3 हजार 554 लीटर अवैध शराब पकड़ने में कामयाबी हासिल की है. चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले संदिग्ध 318 लोगों को पुलिस ने बॉण्ड ओवर करने का दावा किया है |

चुनाव आयोग के निर्देश पर झाबुआ पुलिस लगातार जिले में अवैध हथियार, डीजे के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण कर शोर मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने 35 अवैध हथियार के केस, जिसमें 3 फायर आर्म्स के केस दर्ज कर कार्रवाई की है. चुनाव के दौरान पुलिस जिले की सीमा से सटे गुजरात के दाहोद जिले की 80 किलोमीटर की सीमा और राजस्थान की 20 किलोमीटर की सीमा में 15 इंटर स्टेट पुलिस चौकियां बनाकर नाकेबंदी करने की कार्य योजना पर काम कर रही है. दोनों ही पड़ोसी राज्यों से अवैध सामग्री और लोगों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए पुलिस का पूरा प्लान तैयार है. ताकि इन पड़ोसी राज्यों से किसी भी की तरह कोई अवैध सामग्री या बदमाशों का आवागमन ना हो सके |

झाबुआ के एसपी विनीत जैने के मुातबिक जिले में कुल 3 हजार 481 लाइसेंस धारी हथियार हैं, जिसमे से 2 हजार 799 लाइसेंसधारियों ने अपने हथियार अलग अलग थानों में जमा कर दिए हैं. तकरीबन 680 हथियार लाइसेंसधारियो को भी नोटिस भेजकर अपने हथियार जमा करने को कहा गया है. एसपी ने बताया कि लोकसभा चुनाव को भयमुक्त और सौहार्दपूर्ण बनाने के लिए 8 आपराधिक किस्म के बदमाशों को जिला बदर करने की कार्रवाई भी की गई है. मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है. क्रिटिकल और वन रेबल मतदान केंद्रों में पुलिस फ्लैग मार्च और अतिरिक्त बल तैनात कर अपनी स्थिति से निपटने की योजना बना रही है.

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ6 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ6 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ1 day ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ2 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ2 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!