Connect with us

झाबुआ

महिलाओं ने दशा माता की पूजा कर सुख शांति की कामना की……… पूजा को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया

Published

on

हाथों में पूजा की थाली लेकर घर से निकली महिलाये……

झाबुआ- शहर में महिलाओं ने दशा माता का पूजन शुभ मुहूर्त 8:00 बजे से महिलाओ ने शुरू किया। महिलाये सुबह अपने घर पर जल्दी उठ कर घर की साफ सफाई कर व स्नान कर, पूर्ण श्रृंगार कर हाथों में पूजन की थाली लिए दशा माता का पूजन करने निकली। इस दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। झाबुआ नगर के कई स्थानों पर पूजा का दौर जारी है। शहर के पुलिस लाइन स्थित शंकर मंदिर ,छोटा तालाब स्थित शीतला माता मंदिर , कॉलेज रोड मंदिर पर पूजाओं का दौर जारी है महिलाएं इस दिन पूजा अर्चना कर घर में सुख शांति की कामना करती है इसके साथ ही मंदिर पर पंडित द्वारा कथा का वाचन किया जाता है जिससे महिलाओं द्वारा सुना जाता है |
क्या है मान्यता
पौराणिक कथा के अनुसार राजा नल व उनकी पत्नी दयावंती रानी ने इस व्रत की शुरुआत की थी। लेकिन राजा ने इस व्रत का अपमान किया था तो उनके घर की दशा बिगड़ गई थी। उनका सभी धन बान खत्म हो गया था ओर घर मे अशांति रहने लगी। फिर अगले वर्ष उन्होंने इस व्रत को श्रद्धा पूर्वक किया था तो उनका धन वापस उन्हें मिल गया ओर पुनः घर मे खुशिया लौट आई । तब से यह व्रत महिलाएं अपने घर की सुख शांति हमेशा बनी रहे कभी भी अपने घर की दशा ना बिगड़े इसलिए महिलाएं यह व्रत करती हैं । साथ ही अपने पति की लंबी उम्र की दशामाता से कामना करती है। पंडित राजेंद्र त्रिवेदी ने बताया कि आज के दिन घर पर कभी भी कलश नहीं करना चाहिए । पीपल के पेड़ पर महिलाएं सूत का धागा बनाती है। उसके बाद महिलाएं अपने गले में धारण करती है । पूजन करने के बाद महिलाएं 5 झाड़ू की भी पूजा करती है । कहते हैं कि झाड़ू में मां लक्ष्मी का वास रहता है । अपने घर के मुख्य दरवाजे के पास बने दोनों और हल्दी से 5 छापे लगाती है। दशा माता व्रत के पहले जिस लड़की की शादी होती है महिलाएं इस दिन झाड़ू भी खरीद कर ले जाती है

वह दशा माता के व्रत के दिन यह व्रत ग्रहण करती है। इस दिन महिलाएं के साथ पुरुष भी दशा माता व्रत करते है। पूजा स्थल पर पंडित द्वारा पौराणिक कथा सुनाई जाती है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ2 hours ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ5 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!