Connect with us

झाबुआ

आगामी गणगौर पर्व को लेकर स्वर्णकार महिला मंडल ने तैयार किए ज्वारे, ………..श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा गणगौर पर्व

Published

on

झाबुआ। शहर के राधा-कृष्ण मार्ग स्थित श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर में आगामी गणगौर पर्व आस्था एवं श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। इसको लेकर 30 मार्च, शनिवार को दशा माता पर्व पर स्वर्णकार महिला मंडल की महिलाओं ने मंदिर परिसर में बैठकर ज्वारे तैयार किए। यह ज्वारे 6 अप्रेल को हल्दी रस्म एवं 8 अप्रेल को शोभायात्रा के दिन बोएं जाएंगे।
इस अवसर पर स्वर्णकार महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती कुंता सोनी, प्रांतीय संगठन मंत्री चंचला सोनी, नगर अध्यक्ष विमला सोनी, नगर परार्मादाता राधा सोनी, सदस्य श्रीमती माधवी सोनी, ममता सोनी आदि ने मंदिर परिसर में पात्र में काली मिट्टी और गेहूं डालकर ज्वार तैयार किए। श्रीमती कुंता सोनी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर में गणगौर पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। जिसमें 6 अप्रेल को हल्दी रस्म एवं 8 अप्रेल को मंदिर में सुबह पूजन एवं शाम को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान यह ज्वारे मंदिर में स्थापित किए जाएंगे।

फोटो 005 -ः श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार मंदिर में ज्वारे तैयार करते स्वर्णकार महिला मंडल।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ18 hours ago

एसडीएम भास्कर गाचले ने कन्या आश्रम की 50 बच्चियों का पूजन कर लिया आशीर्वाद, साथ बैठकर किया तिथि भोज

झाबुआ18 hours ago

स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए एसडीएम भास्कर गाचले ने ली पटवारियों की समीक्षा बैठक

झाबुआ2 days ago

झाबुआ के जनजातीय कार्य विभाग का जवाब चर्चा में, नियुक्ति से जुड़े दस्तावेज नहीं मिलने पर उठे सवाल

झाबुआ3 days ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ3 days ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!