Connect with us

झाबुआ

दशा माता पर्व पर महिलाओं ने की पीपल के वृक्षों की पूजन, बांधा रक्षा सूत्र

Published

on

झाबुआ से दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ। अपने घरां की दशा को सुधारने के लिए शहर की महिलाओं द्वारा 30 मार्च, शनिवार को दशा माता पर्व मनाया गया। इस दिन महिलाओं द्वारा प्रातःकाल अपने घरों के समीपस्थ पीपल के वृक्षों पर जाकर पूजन कर रक्षा सूत्र बांधकर परिक्रमा लगाई गई। बाद इस दिन बने विष व्यंजन ग्रहण किए गए। घरों पर झाड़ू लगाकर सफाई कार्य आदि किया गया।
इस दिन महिलाओं द्वारा परपंरानुसार व्रत एवं उपवास भी रखे गए। सुबह जल्दी उठकर महिलाएं स्नान कर एवं संज-संवरकर पूजा की थालियां सजाकर समीपस्थ पीपल के वृक्षों पर पहुंची। यह पर्व चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। सुहागिन महिलाओं व्रत रखकर एवं पीपल के वृक्षों की पूजन विष रूप से अपने घरों की दशा सुधारने के लिए प्रार्थना की।
कच्चे सूत से वृक्ष पर बांधा धागा
इस दिन कच्चे सूत का 10 तार का डोरा, जिसमें 10 गठाने लगाते है, से पीपल की पूजा की गई। इस डोरे की पूजन के बाद समूह में कथा पढ़ी गई। इसके बाद डोरे को गले में बांधा गया। बाद घर पर पहुंचकर विष व्यंजन ग्रहण किए गए।
शहर में इन स्थानों पर हुई पूजन
शहर के कॉलेज रोड़ पर आजाद वाटिका में स्थित पीपल के वृक्ष, नसिया भवन के समीप स्थल पीपल वृक्ष, डीआरपी लाईन स्थित पीपल के पेड़, तुलसी गली स्थित वर्षों पुराने पीपल के वृक्ष, सिद्धेवर कॉलोनी में पशु चिकित्सालय परिसर में स्थित वृक्ष, शगुन गार्डन के समीप पीपल के वृक्ष, गोपाल कॉलोनी स्थित गोपाल मंदिर के बाहर वृक्ष सहित अन्य स्थानों पर जहां भी पीपल के वृक्ष है, वहां शनिवार को सुबह से लेकर शाम तक पूजन-पाठ का क्रम चला।

फोटो 008 -ः शहर के तुलसी गली स्थित पीपल के वृक्षों पर ग्रामीण महिलाओं ने पूजन की।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Subscribe Youtube

Advertisement
झाबुआ3 hours ago

अवैध गांजे की खेती पर वन विभाग की निगरानी पर उठे सवाल , पुलिस ने तीन स्थानों से गांजे के पौधे किए जब्त, वन विभाग की निगरानी पर सवाल

झाबुआ1 day ago

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग, वनवासी कल्याण परिषद ने राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ,राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

झाबुआ1 day ago

10 हजार की रिश्वत के आरोप में BEO जय नारायण बैरागी व पवनसिंह बिलवाल लोकायुक्त गिरफ्त में ,

झाबुआ1 day ago

लोकायुक्त की कारवाई में बीईओ जय नारायण बैरागी को 10 हजार रुपये की रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार

झाबुआ1 day ago

सांदीपनि विद्यालय खवासा के दो विद्यार्थियों का योगासन प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयन.         

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!