Connect with us

झाबुआ

कुंदनपुर पुलिस द्वारा सतत चेकिंग अभियान जारी ……. मार्च माह में 74 वाहनों की चालानी कार्रवाई कर रू 41,250 समन शुल्क वसूला….

Published

on

झाबुआ /ऱाणापूर – राणापुर थाना अंतर्गत पुलिस चौकी कुंदनपुर द्वारा सतत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है कुंदनपुर पुलिस द्वारा अलग अलग समय पर अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना नंबर के वाहन , गलत नंबर प्लेट , रजिस्ट्रेशन आदि वाहनों की कागजातों की जांच व चालानी कार्रवाई की जा रही है साथ ही साथ चार पहिया वाहनों को चेक कर लाइसेंस, बीमा , रजिस्ट्रेशन आदि की चेकिंग की जा रही है कागजात नहीं पाए जाने की दशा में वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की जा रही है |

चूकि कुंदनपुर गांव , गुजरात राज्य की सीमा से लगा हुआ है यहां बाहरी तत्वों का ज्यादा आना जाना लगा रहता है श्रीमान पुलिस अधीक्षक झाबुआ विनीत जैन के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना प्रभारी ,चौकी प्रभारी गणों को वाहन चेकिंग के निर्देश दिए गए थे वर्तमान में चुनाव आचार संहिता को देखते हुए एसडीओपी झाबुआ एवं थाना प्रभारी राणापुर के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी कुंदनपुर के प्रभारी दिलीप सिंह गोर एवं स्टॉफ द्वारा प्रतिदिन अलग अलग समय पर वाहन चेकिंग की जाकर बिना नंबर वाहन ,गलत नंबर प्लेट, नंबर फ्लेट नहीं लगी हो तथा बिना हेलमेट वाहन , चार पहिया वाहनो क् कागजात को चेक कर , लाइसेंस , बीमा ,रजिस्ट्रेशन आदि नहीं पाए जाने पर वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार की जा रही है मार्च माह में पुलिस चौकी कुंदनपुर द्वारा 74 वाहनों के चालान किए जाकर राशि 41,250 रुपयों का शुल्क वसूला गया है पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र के दो पहिया चालकों में जागरूकता भी आई है तथा क्षेत्र वासी नियमों का पालन भी करने लगे है सतत चेकिंग अभियान से बाहरी तत्वों का ग्राम कुंदनपुर में प्रवेश भी कम हुआ है इस प्रकार पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सतत चेकिंग अभियान से ग्रामवासी प्रसन्न चित्त हैं और इस कार्रवाई की भूरी भूरी प्रशंसा भी कर रहे हैं इस चेकिंग अभियान में कुंदनपुर पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप सिंह गोर ,प्रधान आरक्षक राम सिंह मुनिया ,आरक्षक जितेंद्र गुर्जर , आरक्षक सुनील योगी एवं समस्त स्टॉप का सराहनीय सहयोग रहा है |

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!