Connect with us

झाबुआ

भाजपा के संसदीय क्षेत्र के कार्यालय का शुभारंभ 6 अप्रेल को

Published

on

झाबुआ से राजेंद्र सोनी की रिपोर्ट

भाजपा पदाधिकारियों से उपस्थित रहने का किया अनुरोध
झाबुआ । लोकसभा निर्वाचन में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गा्म गा्म एवं फलिये फलिये में जनसंपक्र भ्रमण का क्रम प्रारंभ हो चुका है । लोकसभा निर्वाचन को योजनाबद्ध तरिके से फतह करने तथा पूरे लोकसभा अंचल में भाजपा का परचम लहराने के लिये भाजपा अपनी रणनीति के तहत कार्य प्रांरभ कर चुकी है। जिला भाजपा अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा एवं लोकसभा निर्वाचन के जिला संयोजक किशाेर शाह ने सयुक्त वक्तव्य में बताया कि आगामी 6 अप्रेल भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा निर्वाचन कार्यालय का शुभारंभ प्रातः 11-30 बजे किया जावेगा । श्री शाह ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा का लोकसभा कार्यालय कालेज मार्ग स्थित गायत्री मंदिर के निकट प्रारंभ किया जारहा है जहां पूरे लोकसभा अंचल की गतिविधियों का संचालन किया जावेगा तथा इसी दिन कार्यालय पर काल सेंटर का भी शुभारंभ किया जावेगा । काल सेंटर के प्रभारी भाजपा कार्यालय प्रभारी ओ पी राय को बनाया गया है। भाजपा संसदीय कार्यालय के अवसर पर वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, समस्त जिला पंचायत के पार्टी के सदस्य, जनपद सदस्य, नगरपालिका एवं नगरीय परिदों के अध्यक्षगणो, पषादों, जिले मे निवासरत सभी प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों, जिले के सभी पदाधिकारी गण, सभी मोर्चो संगठनों के जिला एवं मंडल स्तरीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों, जिले के सभी मंडल अध्यक्षों ,जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष, सरपंचगणो, सभी कार्यकर्ताओं को 6 अप्रेल को अनिवार्य रूप से इस शुभारंभ अवसर पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया है तथा उन्हे अवगत किया गया है कि अपने क्षेत्र के सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अअधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने के लिये अवगत करावें । किशाेर शाह ने कहा कि इस अवसर पर महत्वपूर्ण बैठक कर चर्चा की जावेगी ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!