Connect with us

झाबुआ

आरोग्य एवं मुक्ति वरदान’’ पर कार्यक्रम 15 अप्रेल को गायत्री मंदिर बसंत कॉलोनी पर, अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील

Published

on

‘‘आरोग्य एवं मुक्ति वरदान’’ पर कार्यक्रम 15 अप्रेल को गायत्री मंदिर बसंत कॉलोनी पर, अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील
झाबुआ। श्री परम् ज्योति कल्कि भगवती भगवान के अनन्य अनुग्रह से परिपूर्ण ‘‘आरोग्य एवं मुक्ति वरदान’’ का आयोजन पूज्य कंचन दासाजी के पुण्य सानिध्य में झाबुआ में 15 अप्रेल, सोमवार को शाम 4 बजे से बसंत कॉलोनी स्थित गायत्री माता मंदिर पर होगा। आयोजन में प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
आयोजन से जुड़े किशोर बोरसे एवं दिपीका बोरसे ने बताया कि आरोग्य एक ऐश्वर्य है। आज अधिकांश लोग आरोग्य की समस्या से जूझ रहे है। संपूर्ण आरोग्य अर्थात शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक, हर प्रकार से स्वस्थ होना हमारे लिए आवश्यक है, इस हेतु झाबुआ में ‘‘श्री परम् ज्योति भगवती भगवान आरोग्य मुक्ति वरदान’’ कार्यक्रम में सहभागी होकर श्री अम्मा भगवान की दीव्य पादुकाओं से आशीर्वाद ग्रहणकर अ

पने जीवन को आरोग्य और मुक्ति अर्थात उन्नत आनंद, प्रेम, शांति और उच्च चेतन्य स्थिति का ज्ञान और वरदान पाने के लिए इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक संख्या में शामिल कर लाभ लेने की अपील की गई है।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!