Connect with us

झाबुआ

कांतिलाल भूरिया का ग्रामीणों ने किया विरोध

Published

on

रतलाम संसदीय सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया का चुनाव प्रचार के दौरान विरोध तेज होने लगा है। दूसरी बार कांतिलाल भूरिया का विरोध रतलाम ग्रामीण में हुआ है ।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने गांव में कोई विकास काम नहीं किया , लिहाजा अब ग्रामीण कांग्रेस को वोट नहीं देंगे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है , जो रतलाम जिले के किसी गाँव का बताया जा रहा है। इस वीडियो में कांतिलाल भूरिया को वहां के ग्रामीणों ने खूब खरी-खोटी सुनाई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कांतिलाल भूरिया से ग्रामीण बहस करते हुए देखे जा रहे हैं । भूरिया गांव में जन सम्पर्क के लिए पहुंचे थे और वहां कुछ ग्रामीणों ने गांव में किसी भी प्रकार के काम न किये जाने पर भूरिया की हूटिंग शुरू कर दी। भूरिया लगातार रतलाम शहर और ग्रामीण विधानसभा का दौरा कर रहे हैं, ये दोनों ही विधानसभा भाजपा का गढ़ मानी जाती है लिहाजा भूरिया यहां भाजपा के वोट अंतर को कम करने का प्रयाश कर रहे है ।

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मंच है। यहां विभिन्न समाचार पत्रों/टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!