Connect with us

झाबुआ

50 साल पुराना अपराधी पुलिस की गिरफ्त मे

Published

on

झाबुआ – पुलिस अधीक्षक विनीत जैन के निर्देश अनुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के मार्गदर्शन में सतत स्थाई वारंटी को पकड़ने की मुहिम पुलिस थाना झाबुआ द्वारा चलाई जा रही है इसी कड़ी में आज झाबुआ पुलिस को 50 साल पुराने अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है

थाना कोतवाली पर आज पुलिस के द्वारा लगभग 50 वर्ष पुराना स्थाई वारंट काे पकडना मे सफलता मिली है ज्ञात हो कि तोलिया पिता बिंदिया भील निवासी पीतमपुरा जिला झाबुआ का थाना बेगू जिला चित्तौड़गढ़ में वर्ष 1980 में धारा 457 511 भा द वि में वांछित अपराधी था जिसका प्रकरण न्यायालय में वर्ष 1980 से था! आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्थाई वारंट न्यायालय द्वारा जारी किया गया था परंतु आरू 50 वर्ष से फरार था ! आगामी लोकसभा निर्वाचन चुनाव के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री विनीत जैन को राजस्थान एवं गुजरात के वांछित अपराधियों की सूची प्राप्त हुई थी , जो कि गुजरात राजस्थान में वारदात करने के पश्चात फरार हो गए थे और झाबुआ जिले के निवासी थे ! सूची को प्राप्त होने के पश्चात पुलिस अधीक्षक विनीत श्री विनीत जैन के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ श्री इडला मौर्य के नेतृत्व में नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया जो कि फरार वारंटी ओं के पतारसी कर ! इस पर थाना झाबुआ कोतवाली कोतवाली कोतवाली के उप निरीक्षक पल्लवी डाबर और हिना कनेश के द्वारा तौलिया पिता बिंदिया भील निवासी पीतमपुरा को धर दबोचा जो कि विगत 50 वर्ष से कानून के हाथों से बचा हुआ था! और वारंटी को राजस्थान पुलिस को सौंपा!

देश दुनिया की ताजा खबरे सबसे पहले पाने के लिए लाइक करे प्रादेशिक जन समाचार फेसबुक पेज

प्रादेशिक जन समाचार स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा मंच है यहाँ विभिन्न टीवी चैनेलो और समाचार पत्रों में कार्यरत पत्रकार अपनी प्रमुख खबरे प्रकाशन हेतु प्रेषित करते है।

Subscribe Youtube

Advertisement

सेंसेक्स

Trending

कॉपीराइट © 2025. प्रादेशिक जन समाचार

error: Content is protected !!