झाबुआ -एक ओर जहां मध्य प्रदेश सहित पुरे जिले में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है, जिले में भीषण गर्मी के कारण तापमान भी करीब 43 डिग्री के आसपास है ऊपर से यह बिजली कटौती आमजन को परेशान कर रही है वहीं लोकसभा चुनाव सिर पर है। इसी बीच शहरी व ग्रामीण इलाकों में कई बार अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कभी रखरखाव (मेंटेनेंस) के नाम पर तो कभी खराब मौसम के नाम पर, तो कभी आगे से तकलीफ है कहकर बिजली गुल हो जाती है। जो बाद में अपने हिसाब से वापस आती है। फोन लगाने पर बिजली अफसरो द्वारा संतोषजनक जवाब नही दिए जाते। इस कारण आम आदमी का गुस्सा तो बढ़ ही रहा है। कई बिजली अधिकारियों पर भी इस कटौती की गाज गिर चुकी है वहीं विपक्षी दल भी इसे चुनावी मुद्दा बनाने से नही चूक रहे है। विगत पिछले कुछ माह में मेंटेनेंस के नाम पर अघोषित कटौती भी की गई है तो फिर वर्तमान मेंटेनेंस के नाम पर कटौती क्यों ? एक तरफ तो भीषण गर्मी दूसरी तरफ अघोषित कटौती जिससे आमजन तो परेशान हो ही रहा है साथ ही साथ बिजली आधारित व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं लेकिन बिजली विभाग का इस और ध्यान नहीं है | इस बात में कोई शक नही है कि प्रदेश में भाजपा के शासनकाल के दौरान बिजली गुल होने की समस्या खत्म हो गई थी और ये संयोग (या अधिकारी जानबूझकर कर रहे?) ही है कि मप्र में कांग्रेस की सरकार आने के बाद बिजली की आवाजाही (अघोषित कटौती) फिर शुरू हो गई है। जिसने विपक्षियों को बैठे बिठाए मुद्दा दे दिया है। आश्चर्य की बात यह है कि प्रदेश सरकार का कहना है कि मप्र में बिजली सरप्लस है। ऐसे में जब हमारे यहां सरप्लस बिजली है तो फिर क्यों इसकी आंखमिचौली हो रही है? जिलें के कांग्रेस के जनप्रतिनिधि से लेकर संगठन के लोग बिजली अफसरों से क्यो इस बारे में जवाब तलब नहीं कर रहे? ऐसे हालात केवल ग्रामीण या कस्बाई इलाकों में ही नही बल्कि जिला मुख्यालय में भी देखने मे आ रहे है। ऐसे में यदि इसे सरकार में बैठे लोगों ने गम्भीरता से नही लिया तो लोकसभा चुनाव में इसका गुस्सा मौजूदा सरकार के लिए भारी पड़ सकता है | कहीं यह बार-बार अघोषित बिजली कटौती लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बत्ती ना गुल कर दे |
झाबुआ
अघोषित बिजली कटौती कही कांग्रेस की बत्ती ‘गुल’ ना कर दे, भीषण गर्मी में बार-बार बिजली कटौती से आमजन परेशान…….
-
झाबुआ11 months agoशिवदयाल सिंह गुर्जर होंगे झाबुआ के नए एसपी
-
झाबुआ5 years ago05 लाख की चोरी करने वाला बाबा के भेष में आया आरोपी झाबुआ पुलिस गिरफ्त में”
-
झाबुआ7 years ago
बिना अनुमति भवन निर्माण कार्य करने पर नगर पालिका द्वारा दिया गया सूचना पत्र …….. ………. वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी…
-
झाबुआ4 years agoतेरापंथ धर्मसंघ की शासनमाता, साध्वी प्रमुखा कनकप्रभा जी का महाप्रयाण……
-
झाबुआ5 years agoश्रीमती अंजु शर्मा अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की जिला अध्यक्ष नियुक्त
-
झाबुआ8 years agoजिला परिवहन कार्यालय झाबुआ की कहानी ========!!!!!!!!चंबल के डकैतों से भी ज्यादा लूटते हैं यह दलाल
-
झाबुआ5 years agoमोनिका नितेश कोठारी का मासक्षमण तप (31 उपवास) 3 अक्टूंबर को पूर्ण , 4 को पारणा…।
-
झाबुआ5 years agoपंचायत चुनाव के फॉर्म जारी किए निर्वाचन आयोग


